Search KhabarFast

Press ESC to close

Analog Paneer:क्या होता है एनलॉग पनीर, कैसे होता है तैयार? त्योहारी सीजन से पहले इस राज्य में किया गया बैन

Analog Paneer:क्या होता है एनलॉग पनीर, कैसे होता है तैयार? त्योहारी सीजन से पहले इस राज्य में किया गया बैन

Analog Paneer Banned: त्योहारी सीजन से पहले एनालॉग पनीर पर बैन लगाया है। ये बैन मध्य प्रदेश में लगाया है। ऐसा करने वाला मध्य प्रदेश चौथा राज्य बन गया है। मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बताया कि राज्य में एनालॉग पनीर पर बैन लगाया गया है।

नरेंद्र शिवाजी ने कहा कि मध्य प्रदेश में भी एनालॉग पनीर का उत्पादन प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की सेहत से खिलवाड़ नहीं होने देगी। सीएम मोहन यादव ने इसे प्रतिबंधित करने के संबंध में अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।  

त्योहारों में जमकर होती है बिक्री

स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी का कहना है कि त्योहार का समय चल रहा है कि कुछ समय बाद रक्षाबंधन आने वाला है। ऐसे में दूध से बने उत्पादों की मांग बढ़ जाती है, तो ऐसे में उत्पाद मे मिलावट की जाती है। इसकी चिंता सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि 20 जुलाई से लगातार हमारा अभियान चल रहा है कि जनता को शुद्ध दूध और शुद्ध मावा मिले।

क्या है एनालॉग पनीर

एनालॉग पनीर बिल्कुल दूध से पनीर की तरह दिखने में लगता है लेकिन, इसे पूरी तरह दूध से तैयार नहीं किया जाता। इसमें दूध की जगह वनस्पति वसा/तेल, मिल्क प्रोटिन और अन्य सामाग्री का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी लागत सामान्य दूध से बने पनीर की तुलना में कम पड़ती है। यही वजह है कि होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग कारोबार में इसके इस्तेमाल को लेकर चिंता जताई है। इसका इस्तेमाल खासकर पिज्जा, बर्गर, सैंडविच, होटल-रेस्टोरेंट और प्रोसेस्ड फूड में किया जाता है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: CM सैनी ने शुरू किया HIV/AIDS जागरूकता अभियान, युवाओं से की खास अपील

Haryana News: हरियाणा के पंचकूला में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने HIV/AIDS जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई देते हुए HIV/AIDS के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में सही जानकारी पहुंचाने की अपील की।

हरियाणा के रेवाड़ी में ATM लूटने का अनोखा तरीका! दो लड़कियों ने पहले लगाई लोहे की पत्ती, फिर कैश निकालने पहुंचीं

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी जिले के औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा में ATM से कैश निकालने की कोशिश का मामला सामने आया है। धारूहेड़ा बस स्टैंड के पास स्थित एक ATM बूथ में दो लड़कियां बाइक से पहुंचीं और कथित तौर पर मशीन से कैश निकालने का प्रयास किया। दोनों की पूरी गतिविधि ATM बूथ में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast