
Tulsi Pujan on Christmas Day 2025: हिंदू धर्म में तुलसी को एक पवित्र पौधा माना जाता है, जिसे माता लक्ष्मी का अवतार कहा जाता है। हर साल 25दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस मनाया जाता है, जो तुलसी के धार्मिक, औषधीय और पर्यावरणीय महत्व को दर्शाता है। इस साल 2025में भी यह दिवस 25दिसंबर (गुरुवार) को पड़ रहा है, जो क्रिसमस के साथ मनाया जाएगा। इस दिन तुलसी की विशेष पूजा से घर में सुख-समृद्धि आती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। तो आइए इसकी पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और अन्य जरूरी बातें जानते हैं।
तुलसी पूजन दिवस का महत्व
तुलसी पूजन दिवस तुलसी पौधे की महत्ता को बढ़ावा देता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, तुलसी भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है और इसे घर में रखने से देवी लक्ष्मी का वास होता है। तुलसी न केवल धार्मिक रूप से, बल्कि औषधीय गुणों से भरपूर है, जो रोगों से बचाव करता है। पर्यावरण की दृष्टि से भी तुलसी हवा को शुद्ध करती है। इस दिवस पर पूजा करने से परिवार में शांति और समृद्धि आती है, साथ ही भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। कई घरों में तुलसी को दैनिक पूजा का हिस्सा बनाया जाता है, लेकिन इस विशेष दिन पर इसका महत्व और बढ़ जाता है।
2025में तुलसी पूजन दिवस के लिए दो मुख्य शुभ मुहूर्त हैं:-
सुबह का मुहूर्त:08:00बजे से 10:00बजे तक। यह समय पूजा के लिए सबसे शुभ है, क्योंकि सूर्य की किरणें तुलसी पर पड़ती हैं।
शाम का मुहूर्त:05:30बजे से 07:00बजे तक। सूर्यास्त के समय पूजा करने से विशेष फल मिलता है।
तुलसी पूजन दिवस की पूजा विधि
Leave a comment