Search KhabarFast

Press ESC to close

Noida Metro: नोएडा से ग्रेटर नोएडा का सफर होगा आसान, बॉटनिकल गार्डन से सीधे बोड़ाकी तक दौड़ेगी मेट्रो

Noida Metro: नोएडा से ग्रेटर नोएडा का सफर होगा आसान, बॉटनिकल गार्डन से सीधे बोड़ाकी तक दौड़ेगी मेट्रो

Noida Metro:नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही बॉटनिकल गार्डन से सीधे ग्रेटर नोएडा के बोड़ाकी तक मेट्रो सेवा शुरू होने की दिशा में काम आगे बढ़ने वाला है। इस परियोजना के तहत नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन का विस्तार किया जाएगा। इसके निर्माण की जिम्मेदारी देश की प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी लार्सन एंड टुब्रो को सौंपी गई है। इस प्रोजेक्ट के लिए कंपनी को करीब 2,254.35 करोड़ रुपये का ठेका दिया गया है।

इस परियोजना के तहत बॉटनिकल गार्डन से सेक्टर-142 और डिपो स्टेशन से बोड़ाकी तक मेट्रो लाइन का विस्तार किया जाना है। इसके लिए कुल 15.1 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड ट्रैक बनाया जाएगा। इस रूट पर 10 नए मेट्रो स्टेशन भी प्रस्तावित हैं। परियोजना के लिए निर्माण सामग्री तैयार करने और उसे रखने के लिए कास्टिंग यार्ड की जगह चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए दो से तीन स्थानों का निरीक्षण किया गया है।

36 महीने में काम पूरा करने का लक्ष्य

नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) के मुताबिक, इस परियोजना को 36 महीने यानी तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पूरी मेट्रो लाइन एलिवेटेड होगी। निर्माण का काम लार्सन एंड टुब्रो करेगी, जबकि परियोजना की निगरानी NMRC के जिम्मे होगी। जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-142 से जुड़े मेट्रो रूट की लंबाई करीब 12.5 किलोमीटर होगी और इस पर 2,254.35 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

मेट्रो लाइन के विस्तार से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। फिलहाल दिल्ली की ओर से आने वाले यात्रियों को सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पर उतरकर ग्रेटर नोएडा जाने के लिए सेक्टर-51 स्थित एक्वा लाइन स्टेशन तक पैदल जाना पड़ता है। लेकिन नई कनेक्टिविटी शुरू होने के बाद यात्रियों को मेट्रो बदलने के लिए यह अतिरिक्त सफर नहीं करना पड़ेगा। बॉटनिकल गार्डन से सीधे ग्रेटर नोएडा की ओर मेट्रो कनेक्टिविटी मिलने से यात्रियों का समय और मेहनत दोनों बचेंगे। इससे नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली के बीच सार्वजनिक परिवहन की सुविधा भी बेहतर होने की उम्मीद है।

फिलहाल 29.7 किलोमीटर लंबी है एक्वा लाइन

नोएडा मेट्रो की मौजूदा एक्वा लाइन करीब 29.7 किलोमीटर लंबी है। इस रूट पर कुल 21 स्टेशन हैं। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच रोजाना बड़ी संख्या में यात्री इस मेट्रो सेवा का इस्तेमाल करते हैं। यात्रियों की बढ़ती जरूरतों और बेहतर कनेक्टिविटी को देखते हुए एक्वा लाइन के विस्तार की योजना बनाई गई है। परियोजना पूरी होने के बाद ग्रेटर नोएडा के बोड़ाकी तक मेट्रो की पहुंच आसान हो जाएगी।
 

Also read: IMD Weather Update: हरियाणा-दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, 10 नवंबर से बदलेगा मौसम, पहाड़ों पर बर्फबारी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली के सरकारी बाबू हो जाएं सावधान! फाइल लटकाई तो जेब से जाएगा पैसा, CM रेखा गुप्ता का बड़ा एक्शन

Delhi Government New Law: दिल्ली सरकार ने आम लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने और महीनों तक फाइलों के लंबित रहने की समस्या से राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। रेखा गुप्ता सरकार ने ‘दिल्ली (नागरिकों का समयबद्ध और आसान सेवा वितरण का अधिकार) अधिनियम, 2026’ अधिसूचित कर दिया है। यह कानून 2011 के पुराने कानून की जगह लेगा।

NPS में करोड़ों का घोटाला! पेंशनर्स का पैसा डूबा?, ट्रस्ट से आया फोन, फिर जो हुआ...

NPS Scam Alert: देश के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए NPS को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। NPS में 800 करोड़ के निवेश में लापरवाही के आरोपों के बाद अब NPS ट्रस्ट की तरफ से कार्रवाई का आश्वासन मिला है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast