Search KhabarFast

Press ESC to close

हैमिल्टन में आज होगा फैसला, भारत करेगा क्लीन स्वीप या न्यूजीलैंड मारेगा पलटवार? फ्री लाइव देखें यहां

हैमिल्टन में आज होगा फैसला, भारत करेगा क्लीन स्वीप या न्यूजीलैंड मारेगा पलटवार? फ्री लाइव देखें यहां

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय टीम सीरीज में 2-0 से आगे है। अब तीसरा मैच जीतकर टीम इंडिया क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी। तीसरे वनडे में एक बार फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली पर सभी की नजरें रहेंगी। खासकर रोहित पर, जिन्होंने पहले दोनों वनडे में बड़ी पारी नहीं खेली है। फैंस को उम्मीद है कि आज हिटमैन का बल्ला चलेगा। इसके अलावा शुभमन गिल और केएल राहुल के लिए वनडे सीरीज में यह आखिरी मैच है। इसके बाद दोनों खिलाड़ी टीम से अलग हो जाएंगे और टेस्ट सीरीज की तैयारी में लग जाएंगे। आखिरी दो वनडे में भारत की कप्तानी श्रेयस अय्यर करने वाले हैं।

कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच भारत के समय के अनुसार सुबह 7:30 बजे से शुरू होगा और टॉस सुबह 7:00 बजे होगा।भारत में कहां देखें लाइव?लाइव टेलीकास्ट: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे मैच का लाइव टेलीकास्ट टीवी पर 'सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क' पर होगा।लाइव स्ट्रीमिंग: मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन 'सोनीलिव' (SonyLIV) ऐप और वेबसाइट पर होगी।

Also read: Women Cricket Team: दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, स्मृति मंधाना को तीनों फॉर्मेट की कमान

फ्री में कैसे देखें?

अगर आप बिना पैसे दिए मैच देखना चाहते हैं तो आप भारत में फ्री में तीसरा वनडे मैच DD Sports पर देख सकते हैं। DD Free Dish यूजर्स इसे फ्री में देख पाएंगे।

दोनों टीमों की संभावित स्क्वाड

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी और आकिब नबी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे बारिश के कारण रद्द, भारत सीरीज में 2-0 से आगे

India vs New Zealand 3rd ODI Cancelled: भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैमिल्टन के सेडन पार्क में होने वाला तीसरा वनडे बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया है। लगातार बारिश के कारण टॉस के बाद एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी और अंपायर्स को मैच रद्द करना पड़ा।

Women Cricket Team: दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, स्मृति मंधाना को तीनों फॉर्मेट की कमान

India Women Squad for South Africa Tour 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल तीनों फॉर्मेट की टीमों का ऐलान कर दिया गया है। दिसंबर में होने वाले इस दौरे पर टीम इंडिया एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मुकाबले खेलेगी। खास बात यह है कि स्मृति मंधाना तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगी। वहीं, दीप्ति शर्मा को टेस्ट और वनडे में उपकप्तान बनाया गया है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast