Search KhabarFast

Press ESC to close

Dussehra 2026: दशहरे के दिन कब करें पूजा? यहां देखें शुभ मुहूर्त और रावण दहन का सही समय

Dussehra 2026: दशहरे के दिन कब करें पूजा? यहां देखें शुभ मुहूर्त और रावण दहन का सही समय

Ravana Dahan Time: आज 20 अक्टूबर 2026 मंगलवार को देशभर में विजयादशमी का त्योहार, जिसे दशहरा भी कहा जाता है, धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाए जाने वाला यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था। इसके अलावा इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर दानव पर विजय प्राप्त की थी। ऐसे में दशहरा के दिन भगवान श्रीराम और मां दुर्गा की पूजा का विधान है। इस दिन इसकी पूजा-अर्चना करने से घर में सुख-शांति-समृ्द्धि-खुशहाली और सकारात्मकता का वास होता है। तो चलिए जानते है दशहरा का शुभ मुहूर्त।

विजयादशमी की तिथि

हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि की शुरूआत 20 अक्टूबर मंगलवार की दोपहर 12:50 बजे होगी, जिसका समापन अगले दिन 21 अक्टूबर बुधवार की दोपहर 2:11 बजे होगा। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर विजयादशमी का पर्व आज 20 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा।

Also read: HOROSCOPE TODAY 20 OCTOBER 2026, AAJ KA RASHIFAL: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल

विजयादशमी की पूजा का शुभ-मुहूर्त

विजयादशमी की पूजा के लिए शुभ-मुहूर्त -

विजय मुहूर्त: 20 अक्टूबर दोपहर 1:59 बजे से 2:45 बजे तक  
अपराह्न पूजा काल: 20 अक्टूबर दोपहर 1:14 बजे से 3:30 बजे तक  

रावण दहन का समय

दशहरा के दिन रावण का पूतला जलाने की परंपरा सदियों पुरानी है, जो सूर्यास्त के बाद किया जाता है। ऐसे में आज दिल्ली में सूर्यास्त का समय शाम 5:47 बजे है। हालांकि, देश के अलग-अलग राज्यों में सूर्यास्त के समय में थोड़ा बदलाव हो सकता है।    

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HOROSCOPE TODAY 20 OCTOBER 2026, AAJ KA RASHIFAL: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल

HOROSCOPE TODAY 20 OCTOBER 2026, AAJ KA RASHIFAL: ग्रह-नक्षत्रों की चाल को ज्योतिष शास्त्र में दैनिक जीवन से जोड़कर देखा जाता है। दैनिक राशिफल के जरिए लोग करियर, कारोबार, धन, परिवार, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन से जुड़े संकेत जानने की कोशिश करते हैं। किसी राशि के लिए दिन नए अवसर लेकर आ सकता है, तो किसी को खर्चों पर नियंत्रण रखने और फैसले सोच-समझकर लेने की जरूरत हो सकती है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने के संकेत हैं।

विजयादशमी के दिन करें भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना, घर की सुख-समृद्धि के लिए लगाएं इन खास चीजों का भोग

Lord Shri Ram: हर साल विजयादशमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से बनाया जाता है। इस दिन रावण का दहन होता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान राम ने रावण का वध किया था। जिसे विजय और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक माना जाता है। इसी के साथ इस दिन भगवान राम की पूजा करने का भी विधान है। भक्त पूरे विधि-विधान से भगवान राम की पूजा-अर्चना करते है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast