Lord Shri Ram: हर साल विजयादशमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से बनाया जाता है। इस दिन रावण का दहन होता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान राम ने रावण का वध किया था। जिसे विजय और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक माना जाता है। इसी के साथ इस दिन भगवान राम की पूजा करने का भी विधान है। भक्त पूरे विधि-विधान से भगवान राम की पूजा-अर्चना करते है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीराम विष्णु के अवतार हैं। ऐसे में उन्हें पीले रंग से जुड़ी वस्तुएं भोग के रूप में अर्पित करनी चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि विजयादशमी के दिन भगवान श्रीराम की पूजा करनी चाहिए, जिससे घर में बरकत होती है और सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। बता दें, इस बार विजयादशमी का त्योहार 20 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) को मनाया जाएगा। इस त्योहार को दशहरा के नाम से भी जाना जाता है। तो चलिए भगवान राम को चढ़ाए जाने वाले भोग के बारे जानते हैंय़
Also read: Horoscope Today 19 October 2026, Aaj Ka Rashifal: मेष-वृषभ-कर्क समेत इन जातकों पर बरसेगी माता रानी की कृपा, यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
केसर वाली खीर
भगवान राम को भोग लगाने के लिए आप केसर वाली खीर का चुनाव कर सकते है। इसे बनाने के लिए आप सामान्य तौर पर चावल, दूध, चीनी और इलायची लें और आखिर में उसमें केसर मिलाएं। भोग लगाते समय उसमें तुलसी का पत्ता जरूर रखें।
पंजीरी
इसके अलावा आप पंजीरी को भी अपने भोग में शामिल करें। ऐसा कहा जाता है कि पंजीरी भगवान राम को भी प्रिय थी। इसे बनाने के लिए आप धनिया पाउडर, आटा, मावा में से कोई एक तैयार कर सकते है।