Search KhabarFast

Press ESC to close

Bhai Dooj 2026: 10 या 11 नवंबर...भाई दूज की तारीख का कन्फ्यूजन अभी करें दूर, नोट करें तिलक का शुभ मुहूर्त

Bhai Dooj 2026: 10 या 11 नवंबर...भाई दूज की तारीख का कन्फ्यूजन अभी करें दूर, नोट करें तिलक का शुभ मुहूर्त

Bhai Dooj Date:: दिवाली के दो दिन बाद भाई दूज का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, अच्छी सेहत और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। लेकिन इस साल 2026 में भाई दूज की तारीख को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति बनी हुई है। दरअसल, कुछ लोगों का कहना है कि भाई दूज का पावन पर्व 10 नवंबर को मनाया जाएगा, जबकि कुछ 11 नवंबर की तारीख को सही मान रहे है। तो चलिए आज हम आपका ये कन्फ्यूजन दूर कर देते है।

भाई दूज की सही तारीख

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। इस साल द्वितीया तिथि की शुरुआत 10 नवंबर 2026 मंगलवार दोपहर 2 बजे शुरू होगा। तो वहीं, इसका समापन अगले दिन 11 नवंबर 2026 बुधवार को दोपहर 3 बजकर 53 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर भाई दूज 11 नवंबर को ही मनाया जाएगा। इसी दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाएगी।  

Also read: Horoscope Today 9 NOVEMBER 2026, Aaj Ka Rashifal: सोमवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल

भाई दूज के दिन तिलक का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, भाई दूज के दिन तिलक लगाने के शुभ मुहूर्त की कुल अवधि  2 घंटे 10 मिनट है। तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त: दोपहर 01:10 बजे से 03:20 बजे तक रहेगा। दरअसल, तिलक लगाने के लिए अपराह्न काल का मुहूर्त सबसे शुभ माना जाता है।

भाई दूज के दिन कैसे करें तिलक?

1. सबसे पहले स्नान कर साफ-सुथरे कपड़े पहनें और पूजा की तैयारी करें। 
2. इसके बाद शुभ मुहूर्त में भाई के माथे पर रोली और अक्षत से तिलक करे। 
3. फिर भाई की आरती उतारकर मिठाई खिलाएंऔर उनकी लंबी उम्र और अच्छे जीवन की कामना करें। 
4. आखिर में भाई बहन को गिफ्ट्स भी देते है।   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 9 NOVEMBER 2026, Aaj Ka Rashifal: सोमवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल

Horoscope Today 9 NOVEMBER 2026, Aaj Ka Rashifal: आज सोमवार, 9 नवंबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आ सकता है। ज्योतिषीय राशिफल के अनुसार, मिथुन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और उनके प्रयास सफल होने के योग हैं। वहीं सिंह राशि के जातकों को विवादों से दूर रहने और सोच-समझकर फैसले लेने की सलाह दी गई है। कुछ राशियों के लिए कारोबार और आर्थिक मामलों में लाभ के अवसर बन सकते हैं, जबकि कुछ को पारिवारिक और करियर से जुड़े मामलों में सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

Wedding Outfit Ideas: शादी के फंक्शन में सबकी आप पर टिक जाएगी नजरें, छा जाएंगी ये 5 एथनिक ड्रेस, हर कोई पूछेगा आपके स्टाइल का राज

Wedding Outfit Ideas: शादी का सीजन शुरू होते ही हर महिला अपने लुक को लेकर खास तैयारी करने लगती है। शादी में सिर्फ दुल्हन ही नहीं, बल्कि परिवार की महिलाएं और सहेलियां भी अपने स्टाइल से सबका ध्यान खींचना चाहती हैं। ऐसे में एथनिक आउटफिट सबसे अच्छा विकल्प होते हैं। इनकी खासियत है कि ये ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ आपको मॉडर्न और एलिगेंट लुक भी देते हैं। अगर आप भी किसी शादी, मेहंदी, संगीत या रिसेप्शन में सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो इन 5 एथनिक आउटफिट को अपनी वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast