Akshay Tritiya 2024: कब है अक्षय तृतीया? जानें क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त

Akshay Tritiya 2024: कब है अक्षय तृतीया? जानें क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त

Akshay Tritiya 2024हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का खास महत्व होता है। ये एक ऐसा दिन होता है जो स्वयं सिद्ध मुहूर्त होता है। मतलब आप आज के दिन कोई भी शुभ काम बिना मुहूर्त देखे कर सकते हैं। इस दिन गृह प्रवेश, और उद्योग आरंभ करने जैसे मांगलिक काम होते हैं। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की खास पूजा होती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे इस साल किस दिन अक्षय तृतीया है और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है।

किस दिन है अक्षय तृतीया?

वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 10 मई 2024 को सुबह 04बजकर 17मिनट पर हो रही है। तो वहीं इस तिथि का समापन 11मई को रात्रि 02बजकर 50मिनट पर होने जा रहा है।। ऐसे में अक्षय तृतीया का पर्व 10मई, शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 33 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक है।

क्यों मनाते हैं अक्षय तृतीया?

अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी और विष्णुंजी की पूजा का विधान है। इस मंदिरों में जाकर पूजा आराधना कर भगवान को प्रसन्न किया जा सकता है। अक्षय तृतीया का पर्व हर साल वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान नर-नारायण सहित परशुराम और हय ग्रीव का अवतार हुआ था। इसके अलावा, ब्रह्मा जी के पुत्र अक्षय कुमार का जन्म भी इसी दिन हुआ था। आज के दिन पंखा, चावल, नमक, घी, चीनी, सब्जी, फल, इमली और वस्त्र वगैरह का दान अच्छा माना जाता है। बद्रीनारायण के कपाट भी इसी दिन खुलते हैं। पौराणिक कहानियों के मुताबिक, इसी दिन महाभारत की लड़ाई खत्म हुई थी। द्वापर युग का समापन भी इसी दिन हुआ। इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर के पूछने पर यह बताया था कि आज के दिन जो भी रचनात्मक या सांसारिक कार्य करोगे, उसका पुण्य मिलेगा।

Leave a comment