
नई दिल्ली:पूरी दुनिया में कोरोना ने कहर मचा रखा है.भारत में कोरोना के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे है. वहीं कोरोना वैक्सीन को लेकर दुनिया की कई बड़ी कंपनियां लगी हुई है. कोरोना वैक्सीन को लेकर भारत में कई दूसरे तीसरे स्तर पर पहुंची गई है. वहीं अब कोरोना वैक्सीन को विकसित करने की रेस में रिलायंस भी सामने आई है.
रिलायंस की लाइफ साइंसेज कोरोना वैक्सीन को लेकर इस महीने जानवरों पर प्रयोग करेंगी. रिलायंस को आईसीएमआर से मंजूरी मिल गई है. 2021 में रिलायंस कोरोना वैक्सीन का मानव पर प्रयोग करेगा. इसको लेकर रिलायंस लाइफ साइंसेज ने अपनी तैयारी शुरु कर दी है. रिलायंस लाइफ साइंसेज में टेस्ट किट डेवलप करने से लेकर, टेस्टिंग लैब चलाना, वैक्सीन विकसित करना, बनाना और वितरण करना भी शामिल है
आपको बात दें कि इस समय भारत में 6 कंपनियां कोरोना वैक्सीन विकसित करने में लगी हुई है. वैक्सीन को लेकर भारत बायोटेक, सीरम इंस्टीट्यूट और जायडस कैडिला शामिल हैं. इसके साथ ही ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी भारत में कोरोना वैक्सीन को लेकर तीसरे चरण में पहुंच गई है. वहीं ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने वैक्सीन उत्पादन के लिए दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन उत्पादन कंपनी सीरम इंस्टीट्यूटके साथ करार कर रखा है. देश में पिछले 24 घंटों में 72,049 नए कोरोना मामले दर्ज किए गएहै साथ ही 986 मरीजों की जान भी चली गई है. वहीं देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 67लाख को पार गई है.
Leave a comment