
New Repo Rate: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार करोड़ों लोगों को बड़ी राहत दी है। RBI ने रेपो रेट में 0.5%की कटौती की है। रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट्स कम करने का ऐलान किया। अब रेपो रेट 6.00 प्रतिशत से घटकर 5.50%हो गया है। इस ऐलान से करोड़ों लोगों को भारी ब्याज से राहत मिलेगी। अब देश में कम ब्याज दरों पर होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन मिलेंगे। साथ ही लोन सस्ता होने से लोगों की ईएमआई घट जाएंगी और वे ज्यादा बचत कर पाएंगे। इसके अलावा, वे अन्य चीजों के लिए ज्यादा खर्च कर पाएंगे। गौरतलब है कि RBIने लगातार तीसरी बार रेपो रेट में कटौती की है।
आम लोगों को मिलेगा फायदा
RBIने गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा, "एमपीसी ने तरलता समायोजन सुविधा के तहत नीतिगत रेपो दर को 50 आधार अंकों से घटाकर 5.5% करने का निर्णय लिया है। यह तत्काल प्रभाव से लागू होगा। परिणामस्वरूप, स्थायी जमा सुविधा (एसटीएफ) दर 5.25% पर समायोजित हो जाएगी। सीमांत स्थायी सुविधा (एमएसएफ) दर और बैंक दर 5.75% पर समायोजित हो जाएगी।"
उन्होंने कहा, "फरवरी 2025 से लगातार नीतिगत रेपो दर में 100 आधार अंकों की कटौती करने के बाद, एमपीसी ने यह भी महसूस किया कि वर्तमान परिस्थितियों में, एमपीसी के पास अब विकास को समर्थन देने के लिए बहुत सीमित गुंजाइश बची है। इसलिए, एमपीसी ने अपने रुख को उदार से बदलकर तटस्थ करने का भी फैसला किया। तेजी से बदलती वैश्विक आर्थिक स्थिति भी, विकसित हो रहे व्यापक आर्थिक दृष्टिकोण की निरंतर निगरानी और आकलन की आवश्यकता है।"
पहले इतनी हुई कटौती
बतादें, फरवरी 2025 में करीब 5साल के लंबे अंतराल में पहली बार रेपो रेट घटाया गया था। फरवरी 2025 से पहले आरबीआई ने मई 2020 में रेपो रेट में कटौती की थी। भारतीय रिजर्व बैंक ने उस समय कोविड के दौरान देश की अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए रेपो रेट में 0.40 प्रतिशत (40 बेसिस पॉइंट्स) की कटौती की थी। आरबीआई ने जून 2023 में रेपो रेट बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया था। जून 2023 के बाद फरवरी 2025 में पहली बार रेपो रेट में किसी तरह का कोई बदलाव हुआ था।
Leave a comment