रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी का किया ऐलान, “द वेडिंग ऑफ वीरोश” दिया नाम

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी का किया ऐलान, “द वेडिंग ऑफ वीरोश” दिया नाम

Rashmika-Vijay Wedding: साउथ सिनेमा के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपनी शादी की आधिकारिक घोषणा कर दी है। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए अपनी शादी को “द वेडिंग ऑफ वीरोश” नाम दिया है। ‘वीरोश’ नाम उनके फैंस ने प्यार से रखा था। कपल ने लिखा कि हमारे प्यारे चाहने वालों, हमने अपने लिए कुछ भी तय करने से पहले आप हमेशा हमारे साथ रहे। आपने हमें इतना प्यार दिया और हमें ‘वीरोश’ नाम दिया। आज पूरे दिल से हम अपनी इस नई शुरुआत को आपके सम्मान में ‘द वेडिंग ऑफ वीरोश’ नाम देते हैं। आप हमेशा हमारे जीवन का हिस्सा रहेंगे।

उदयपुर में होगी शादी

वायरल हो रहे शादी के कार्ड के मुताबिक, दोनों 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में एक छोटे और निजी समारोह में शादी करेंगे। इसके बाद 4 मार्च को हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित ताज कृष्णा होटल में शाम 7 बजे भव्य रिसेप्शन रखा जाएगा। निमंत्रण पत्र में लिखा है कि परिवार के आशीर्वाद से वे अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रहे हैं और इस खास मौके पर अपने करीबियों और चाहने वालों की मौजूदगी उनके लिए बेहद मायने रखती है।

दोनों ने कब किया था रिश्ता स्वीकार

रश्मिका और विजय की प्रेम कहानी फिल्म Geetha Govindam (2018) और Dear Comrade (2019) के सेट से शुरू हुई थी। लंबे समय तक दोनों के रिश्ते की चर्चा होती रही, लेकिन उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को जनवरी 2023 में मालदीव वेकेशन के बाद स्वीकार किया। तब से दोनों को कई इवेंट्स में साथ देखा गया और फैंस ने उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया। अब शादी की आधिकारिक घोषणा के बाद उनके चाहने वालों में खुशी की लहर है। सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला जारी है और फैंस इस ‘वीरोश’ वेडिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

Leave a comment