Karwa Chauth Glass bangles: हिंदू धर्म में करवाचौथ के व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन हर सुहागिन महिला अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए करवाचौथ का व्रत रखती है। यह व्रत पूरी तरह से निर्जला होता है। जिसकी शुरूआत सुबह सूरज उगने से पहले सरगी खाने से होती है और रात को चांद और पति की पूजा करने का विधान है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति के लिए सोलह श्रृंगार करती है। हाथों में महंदी, कलाई में कांच की चूड़ियां, पैरों में पायल आदि। लेकिन क्या आपको पता है करवाचौथ के दिन कांच की चूड़ियां क्यों पहनी जाती है। इस साल करवाचौथ का पावन पर्व 29 अक्टूबर 2026 गुरुवार को मनाया जाएगा। तो चलिए जानते है करवाचौथ के दिन कांच की चूड़ियां क्यों पहनी जाती है।
कांच की चूड़ियों का महत्व
हिंदू परंपरा में सोलह श्रृंगार में कांच की चूड़ियों को शुभ माना जाता है। जैसे सुहागिन महिलाओं के लिए सिंदूर व मंगलसूत्र पवित्र माना जाता है, ठीक वैसे ही कांच की चूड़ियों भी सोलह श्रृंगार का अहम हिस्सा हैं। कांच की चूड़ियों को सुहाग की निशानी का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा इसे अखंड सौभाग्य, सुख-समृद्धि के रूप में भी देखा जाता है। विशेष रूप से लाल और हरे रंग की चूड़ियों को पसंद किया जाता है। क्योंकि ये प्रेम, खुशहाली, और तरक्की के प्रतीक माने जाते हैं।
धार्मिक कार्यों में अक्सर लाल, हरे के अलावा पीली और सुनहरी रंग की चूड़ियां पहनना शुभ माना जाता है। इन रंगों से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। हालांकि, इस दौरान आपको काले और सफेद रंग की चूड़ियों से परहेज करना चाहिए। क्योंकि इन्हें शुभ अवसरों पर नहीं पहना जाता।
Also read: Horoscope Today 22 October 2026, Aaj Ka Rashifal: मिथुन-सिंह समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें आज का राशिफल
राशि के अनुसार पहनें शुभ रंग की चूड़ियां
इस साल अगर आप भी करवा चौथ का व्रत रख रही है, तो आप अपनी राशि के अनुसार शुभ रंग की कांच की चूड़ियां पहन सकती है। तो चलिए जानते है आपकी राशि के अनुसार कौन-सी शुभ रंग की चूड़ियां फलदायी रहेगी।
मेष (Aries) - लाल रंग की चूड़ियां
वृषभ (Taurus) - सिल्वर या गुलाबी रंग की चूड़ियां
मिथुन (Gemini) - हरे रंग की चूड़ियां
कर्क (Cancer) - लाल या सफेद रंग की चूड़ियां
सिंह (Leo) - नारंगी या गोल्डन (सुनहरी) रंग की चूड़ियां
कन्या (Virgo) - गहरे हरे रंग की चूड़ियां
तुला (Libra) - गोल्डन या हल्के गुलाबी-लाल रंग की चूड़ियां
वृश्चिक (Scorpio) - मैरून रंग की चूड़ियां
धनु (Sagittarius) - पीले, सुनहरे या केसरिया रंग की चूड़ियां
मकर (Capricorn) - नीले रंग की चूड़ियां (कुछ परंपराओं में गहरे रंग भी)
कुंभ (Aquarius) - नीले या सिल्वर रंग की चूड़ियां
मीन (Pisces) - पीले, लाल या गोल्डन रंग की चूड़ियां