Search KhabarFast

Press ESC to close

Punjab Farmers Protest: चंडीगढ़-पंजाब सीमा पर तीसरे दिन भी किसानों का धरना जारी, सरकार के जवाब का इंतजार

Punjab Farmers Protest: चंडीगढ़-पंजाब सीमा पर तीसरे दिन भी किसानों का धरना जारी, सरकार के जवाब का इंतजार

Punjab Farmers Protest: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर अपनी लंबित मांगों को लेकर किसानों का चंडीगढ़ सीमा पर धरना गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान प्रदर्शन में शामिल हुए हैं। यह आंदोलन 1 सितंबर से शुरू हुआ है और 7 सितंबर तक चलने वाला है। प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि उनकी मांगों को लेकर सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के वरिष्ठ नेता हरिंदर सिंह लखोवाल के मुताबिक 32 किसान संगठनों के गठबंधन ने लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने का फैसला किया है। किसान संगठनों का आरोप है कि वे कई वर्षों से अपनी मांगें सरकार के सामने रखते आ रहे हैं और राज्यपाल, मुख्यमंत्री, एसडीएम तथा डीसी समेत कई अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंप चुके हैं, लेकिन अभी तक इन मुद्दों का समाधान नहीं हुआ है।

MSP की कानूनी गारंटी समेत कई मांगें

किसान संगठनों की प्रमुख मांगों में 22 फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP की कानूनी गारंटी शामिल है। इसके अलावा किसान उचित फसल बीमा योजना लागू करने और किसानों के कर्ज माफ करने की भी मांग कर रहे हैं। किसान नेता हरिंदर सिंह लखोवाल का कहना है कि अगर बड़ी कंपनियों के भारी-भरकम कर्ज माफ किए जा सकते हैं तो किसानों के कर्ज पर भी सरकार को विचार करना चाहिए।

जल समझौतों को रद्द करने की मांग

पंजाब के जल मुद्दे को लेकर भी किसान संगठनों ने सरकार के सामने अपनी मांग रखी है। लखोवाल ने पंजाब सरकार से विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर पुराने जल समझौतों को रद्द करने के लिए कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि इन समझौतों को हुए कई वर्ष बीत चुके हैं और अब इस मुद्दे पर सरकार को स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Punjab News:लुधियाना में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो गैंगस्टर ढेर; ब्लड डोनेशन कैंप में हमले की थी साजिश

Punjab News:पंजाब के लुधियाना में रविवार शाम पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो गैंगस्टर मारे गए। यह एनकाउंटर आत्म नगर में हुआ। पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक ब्लड डोनेशन कैंप में कुछ लोगों को निशाना बनाने के इरादे से पहुंचे थे। पुलिस को इसकी भनक लग गई थी और टीम दोनों का पीछा कर रही थी।

Uttrakhand News:‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’पर CM धामी का युवाओं से संवाद, बोले- युवा नौकरी लेने वाले नहीं, देने वाले बनें

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’कार्यक्रम में विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर के विद्यार्थियों के विचार, सुझाव, सपने और विकसित उत्तराखंड की उनकी परिकल्पना जानी।

Uttrakhand News:सीएम धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने चारधाम यात्रा को दी नई गति, पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु

Uttrakhand News:उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। यमुनोत्री के बाद अब गंगोत्री धाम में भी श्रद्धालुओं की संख्या ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यात्रा के 147 दिनों यानी 12 सितंबर तक 50 लाख 28 हजार 497 श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 45 लाख 9 हजार 324 था। यानी इस बार अब तक 5 लाख 19 हजार 173 अधिक श्रद्धालु चारधाम पहुंच चुके हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast