देर रात चलती ट्रेन से आने लगी चीखने की आवाज, दिव्यांग महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश

देर रात चलती ट्रेन से आने लगी चीखने की आवाज, दिव्यांग महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश

Rape attempt in train: पश्चिम बंगाल के रेप केस के बाद अब झारखंड के उत्कल एक्सप्रेस में एक दिव्यांग महिला यात्री के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म करने वाला आरोपी उत्कल एक्सप्रेस में पेंट्रीकार के कर्मचारी रामजीत सिंह ने ट्रेन में सफर कर रही दिव्यांग महिला यात्री के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया, लेकिन दो छात्र और एक छात्रा द्वारा पीड़िता को बचा लिया गया।

ये घटना पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18477) की कोच संख्या एस-3 के शौचालय में घटी है। पीड़ित दिव्यांग महिला ने पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर में उतार जीआरपी थाना में अपनी शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

मायके से ससुराल लौट रही थी महिला

पीड़िता अपने 12 वर्षीय बेटे के साथ ओडिशा के नयागढ़ अपने मायके से ससुराल वापस जाने के लिए भुवनेश्वर में उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन से उत्तर प्रदेश के झांसी लौट रही थी। थोड़ी देर बाद जब पेंट्रीकार का कर्मचारी रामजीत सिंह अपने पिता मोहर सिंह के साख आया और दुष्कर्म का प्रयास किया।

अश्लील वीडियो देख रहा था आरोपी

आरोपी उत्तर प्रदेश के आगरा के देहाट थाना क्षेत्र के सबल दासकापुरा, पानीहाट का रहने वाला है।  करीब रात के 2-3 बजे जब ट्रेन कटक और जाजपुर के बीच दौड़ रही थी, तब मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने वाला रामजीत महिला को बहला फुसला कर कोच के शौचालय में ले गया और अप्राकृतिक यौनाचार करने के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।

शौचालय से चीखने की आवाज आने पर कोच में सफर कर रहे दो छात्र और एक छात्रा ने शौचालय का दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा खुलते ही आरोपी वहां से फरार हो गया।

सामान बेचने के दौरान पकड़ा गया आरोपी

इस घटना के कुछ देर बाद आरोपी ने अपने कपड़े बदलें, और वापस कोच में सामान बेचने के लिए चला गया।  तभी पीड़िता और छात्रों नें उसे पकड़ कर ट्रेन के टीटीआई को इस मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

Leave a comment