राखी सावंत की गिरफ्तारी पर आदिल ने तोड़ी चुप्पी, शर्लिन चोपड़ा का किया पर्दाफाश

राखी सावंत की गिरफ्तारी पर आदिल ने तोड़ी चुप्पी, शर्लिन चोपड़ा का किया पर्दाफाश

नई दिल्ली: राखी सावंत इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही थी। जहां एक तरफ हाल ही में अदाकारा के शादी का सच सामने आया है। वहीं दूसरी तरफ आदिल ने मीडिया के सामने शिकार क्या है कि उनकी शादी राखी से हुई है। लेकिन एक के बाद एक राखी सावंत के जिंदगी में दिक्कतें बढ़ती जा रही है। वही हाल ही में राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया था। ऐसे में अब आदिल ने इस गिरफ्तारी को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

आदिल ने बताया गिरफ्तारी का पूरा सच

बता दे कि 19जनवरी को राखी सावंत को अंबोली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस गिरफ्तारी के पीछे शर्लिन चोपड़ा ने मीडिया के सामने आकर आरोप लगाया कि राखी ने उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल की है। ऐसे में इस मामले का और शर्लिन चोपड़ा का कच्चा चिट्ठा खोलते हुए आदिल ने पूरा सच बताया है। उन्होंने कहा था कि राखी सावंत को अंबोली पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया था बल्कि वह पूछताछ के लिए खुद ही पुलिस स्टेशन गई थी। इसके अलावा दिल ने कहा है कि उन्हें काफी समय से पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा था लेकिन वह बिजी होने की वजह से नहीं जा पा रही थी।

वही आदिल नेइस सच का पर्दाफाश करते हुए आगे बताएं कि दुबई में हमारा एक शो था जिसके बाद वह बिग बॉस मराठी में चली गई। इसके साथ ही बाहर आने के बाद वह अपनी मां की देखभाल में व्यस्त हो गई थी। इस बिजी शेड्यूल के कारण राखी पुलिस स्टेशन नहीं जा पाई थी। जिसके लिए उन्हें अंबोली पुलिस थाने जाना पड़ा और रही बात उनके गिरफ्तारी की तो ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था।

Leave a comment