Search KhabarFast

Press ESC to close

मुश्किल में फंसे बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव, 29 जून को अगर नहीं किया ये काम तो जाना पड़ सकता है जेल

मुश्किल में फंसे बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव, 29 जून को अगर नहीं किया ये काम तो जाना पड़ सकता है जेल

Rajpal Yadav: अभिनेता राजपाल यादव की मश्किलें एक बार फिर से बढ़ने वाली हैं। चेक बाउं होने के मामले में 29 मई को दिल्ली की कड़कड़डूमा अदालत ने आदेश जारी किया है। इस आदेश में कहा गया है कि 29 जून तक एक्टर को 14 करोड़ रुपये जमा करवाने है। ऐसे में अगर एक्टर इस आदेश का पालन नहीं करते है तो उन्हें जेल जाना पड़ सकता है। इसके साथ ही इस मामले पर फिलहाल एक्टर ने कोई भी प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया है।

बता दें कि मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर उद्योगपति माधौगोपाल अग्रवाल ने बताया कि राजपाल यादव ने 2010 में फिल्म अता पता लापता बनाने के लिए उनसे पांच करोड़ रुपये ब्जाय पर लिए थे। ब्याज समेत जब रकम 10 करोड़ पहुंच गई तो उन्होंने वापस करने के लिए कहा गया था। कई बार कहने पर आखिरकार राजपाल ने पांच करोड़ रुपये का चेक दिया था। लेकिन ये चेक बैंक लेजाया गया तो बाउंस हो गया। तब कंपनी ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

अदालत ने राजपाल यादव को कही ये बात

गौरतलब है कि एक्टर को इस मामले में जेल भी जाना पड़ा था। हालांकि, इस मामले को लेकर कड़कड़डूमा अदालत में 29 मई को सुनवाई हुई थी। अदालत ने राजपाल यादव को 30 दिन के अंदर लगभग 14 करोड़ की रकम उन्हें देने का आदेश दिया है। जानकारी के मुताबिक, अदालत ने रकम न देने की स्थिति में राजपाल को तीन महीने के लिए जेल भेजने का आदेश दिया है। एक्टर रकम को सीधे दे सकते हैं या फिर कोर्ट में डिमांड ड्राफ्ट जमा कर सकते हैं। वहीं इस मामले में राजपाल यादव से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कहा कि वह अभी इस मामले में बात नहीं करेंगे। समय आने पर जवाब दिया जाएगा।

कोर्ट ने दिया था ये फैसला

2018 में कोर्ट के फैसले ​​के बाद राजपाल यादव को तीन महीने जेल में रहना पड़ा था। 29 मई को कोर्ट ने आदेश दिया था कि एक्टर को 1 महीने के अंदर पूरे पैसे लौटाने होंगे। ऐसे में 2010 से अब तक यह रकम 14 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हिमांशी खुराना के बयान पर असीम रियाज का पलटवार, बोले- धर्म बदलने के लिए कभी नहीं कहा

Bollywood News: बिग बॉस 13 के रनर-अप असीम रियाज़ ने आखिरकार अपनी पूर्व प्रेमिका हिमांशी खुराना की उनके पुराने रिश्ते को लेकर की गई हालिया टिप्पणियों पर चुप्पी तोड़ी है और इस बात से इनकार किया है कि उन्होंने कभी हिमांशी को धर्म बदलने के लिए कहा था।

टूटा रियलिटी शो की लगातार जीत का सिलसिला, ‘Khatron Ke Khiladi 15' से हुए बाहर गौरव खन्ना; जानें वजह

Gaurav Khanna Eliminated KKK15: अभिनेता गौरव खन्ना 'खतरों के खिलाड़ी 15' से बाहर होने वाले नवीनतम प्रतिभागी बन गए हैं। इसके साथ ही रियलिटी टीवी शो जीतने का उनका सिलसिला भी खत्म हो गया है। 2025 में गौरव 'बिग बॉस 19' के विजेता बने थे।

केरल की सुंदरी कैजिया ने जीता मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ताज, वैष्णवी गणेश बनीं फर्स्ट रनर-अप; जानें टॉप-5 फाइनलिस्ट्स के नाम

Kaziah Liz Mejo: मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले कल 23 अगस्त रविवार को राजस्थान के पिंक सिटी जयपुर में आयोजित किया गया। जिसमें केरल की 19 वर्षीय कैजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast