
Churu Plane Crash: राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ में वायु सेना का फाइटर जैट जुगआर क्रैश हो गया। इस घटना में दोनों पायलट की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। आसपास के लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घटना पर वायु सेना दुख व्यक्त किया है।
इस घटना पर वायुसेना से सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट को ट्वीट कर हादसे पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि,वह इस कठिन समय में शोकाकुल परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। वायुसेना ने लिका कि हम बहादुर पायलटों की शहादत को सलाम करते हैं और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं।
घटना स्थल पर पहुंचे लोगों के मुताबिक, एक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद खेतों में आग की लपटें और धुआं उठता देखा गया। जिसके बाद लोगों घटनास्थल पर पहुंचे। मलबे के पास से एक शव बरामद हुआ है। जो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त अवस्था में मिला है। शव के पहचान की प्रक्रिया स्थानीय प्रशासन द्वारा की जा रही है।
सीएम ने जताया दुख
हादसे पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि, चूरू जिले के रतनगढ़ क्षेत्र में भारतीय वायुसेना के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। घटना के तुरंत बाद से प्रशासन अलर्ट मोड पर है और राहत-बचाव कार्य के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति दें।
Leave a comment