
Heavy Rain in Tripura: भारी बारिश ने त्रिपुरा में कहर मचा रखा है। पूरे राज्य में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। साथ ही बारिश के कहर से राज्य में अबतक 22 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही कई लोग लापता हो गए। जानकारी के अनुसार, राज्य के 65,400 लोगों ने 450 राहत शिविरों में शरण ली है, क्योंकि बारिश की वजह से लोगों के घरों को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है।
राज्य के मुख्यमंत्री माणिक साह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी करते हुए लिखा कि सांतिरबाजार में अश्वनी त्रिपुरा पारा और देबीपुर में भूस्खलन के बाद दस लोग मलबे के नीचे दब गए। उन्होंने कहा कि मैं मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करता हूं। यह अपूरणीय क्षति है। राज्य सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिवार को चार लाख रुपये की वित्तीय मदद देने की घोषणा की है।
राज्य में करीब 17लाख लोग प्रभावित
राज्य में भारी बारिश की वजह से राज्य में बाढ़ जैसे हालत उत्पन्न हो गए है। वहीं, अधिकारियों के मुताबिक, पूर्वोत्तर राज्य में करीब 17 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। बृजेश पांडेय ने कहा कि 2,032 स्थानों पर भूस्खलन की खबरें आईं, जिनमें से 1,789 स्थानों को साफ कर दिया गया है, जबकि अन्य स्थानों पर बहाली का काम जारी है. उन्होंने कहा कि केंद्र ने गोमती और दक्षिण त्रिपुरा जिलों में फंसे लोगों को निकालने के लिए दो हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराए हैं।
Leave a comment