Search KhabarFast

Press ESC to close

नागालैंड में बारिश बनी आफत, भूस्खलन से 8 लोगों की मौत; राहत-बचाव अभियान जारी

नागालैंड में बारिश बनी आफत, भूस्खलन से 8 लोगों की मौत; राहत-बचाव अभियान जारी

Nagaland Landslide: नागालैंड के मोन जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने भारी तबाही मचा दी है। रविवार सुबह जिले के कई इलाकों में भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की घटनाएं हुईं, जिनमें अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। कई घर मलबे में दब गए हैं और राहत-बचाव अभियान लगातार जारी है। मोन जिले के उपायुक्त (डीसी) वेन्येई कोन्याक ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण रविवार तड़के करीब 1 बजे से हालात बिगड़ने शुरू हुए। सुबह 6 से 7 बजे के बीच जिले के अलग-अलग हिस्सों से भूस्खलन की खबरें मिलीं। सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके मोन शहर और तिजित बताए जा रहे हैं।

8 लोगों की हुई मौत

डीसी ने बताया कि अब तक मलबे से 4 शव बरामद किए गए हैं, जिनमें तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। वहीं, चार अन्य लोगों की भी मौत की पुष्टि हुई है। कुल मिलाकर 8 लोगों की जान जा चुकी है। इसके अलावा 12 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), असम राइफल्स, नागालैंड पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर मलबे में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं। कई जगह सड़कें बंद हो गई हैं, जिन्हें खोलने का काम भी साथ-साथ किया जा रहा है।

कई मकानों को भारी नुकसान

प्रशासन के शुरुआती आकलन के अनुसार, भूस्खलन से कई मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। कुछ घर पूरी तरह मलबे में दब गए हैं, जबकि कई इलाकों में सड़क संपर्क भी टूट गया है। जिला प्रशासन, पुलिस, स्थानीय संगठनों और ग्रामीणों की मदद से प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। इस बीच, भाजपा की राज्यसभा सांसद एस. फांगनोन कोन्याक ने सोशल मीडिया पर बताया कि लगातार हो रहे भूस्खलन की वजह से राहत कार्य में भी दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा कि सड़कों को जल्द से जल्द खोलने का काम तेजी से किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि जो परिवार भूस्खलन संभावित इलाकों में रहते हैं, वे तुरंत सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।

भारी बारिश का अलर्ट जारी

उधर, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने भी पूर्वोत्तर राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, पूरे सप्ताह नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश होने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और सरकारी सलाह का पालन करने की अपील की है।

Also read: Delhi News: पुराने कमर्शियल गाडियों की जगह लेंगे BS-IV वाहन, दिल्ली सरकार ने ‘Parivartan’ योजना को दी मंजूरी; स्वच्छ परिवहन व्यवस्था का किया वादा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया PM सूर्य घर योजना, 400 यूनिट तक खपत वालों को फ्री सोलर पैनल

Delhi PM Surya Ghar Yojana: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज 21 सितंबर 2026 सोमवार को 'पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' के लिए पंजीकरण पोर्टल का शुभारंभ किया। इस योजना का उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को छतों पर सौर पैनल लगाकर मुफ्त बिजली के साथ-साथ आय अर्जित करने के अवसर प्रदान करना है।

Delhi News: दिल्ली HC ने पूर्व न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR और CBI जांच की मांग खारिज की, सुनवाई को कहा 'NO'

Delhi HC on Justice Yashwant Varma Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को पूर्व दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के आधिकारिक आवास से कथित तौर पर भारी मात्रा में नकदी की बरामदगी और बाद में उसे हटाए जाने के मामले में FIR दर्ज करने और CBI या विशेष जांच दल (SIT) द्वारा स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया।

Kal Ka Mausam 22 Sep: बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन बनने की गतिविधि तेज, इन 18 राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल; IMD का अलर्ट जारी

IMD Rain Alert: देशभर में मानसूनअपने आखिरी पड़ाव पर है। इस दौरान देश के कई राज्यों में हल्की से लेकर मध्यम और कुछ इलाकों में भारी बारिश हो रही है। जिसे देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) लगातार अलर्ट जारी कर रहा है। इसी बीच, IMD ने कल 22 सितंबर 2026 मंगलवार के लिए कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast