Search KhabarFast

Press ESC to close

चुनाव धांधली को लेकर देवेंद्र फडणवीस पर राहुल गांधी ने लगाएं गंभीर आरोप, मुख्यमंत्री ने भी दिया करारा जवाब

चुनाव धांधली को लेकर देवेंद्र फडणवीस पर राहुल गांधी ने लगाएं गंभीर आरोप, मुख्यमंत्री ने भी दिया करारा जवाब

नई दिल्ली:  चुनाव में धांधली को लेकर एक बार फिर कांग्रेस नेता और नेता प्रति पक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट को साझा करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर तंज कसा। राहुल ने लिखा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सूची में केवल 5 महीने में 8 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है।

राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के अपने निर्वाचन क्षेत्र में, मतदाता सूची में केवल 5 महीनों में 8% की वृद्धि हुई। कुछ बूथों पर 20-50% की वृद्धि देखी गई। बीएलओ ने अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वोट डालने की सूचना दी। उन्होंने लिखा कि मीडिया ने बिना सत्यापित पते वाले हजारों मतदाताओं का पता लगाया और चुनाव आयोग? चुप या मिलीभगत। ये अलग-अलग गड़बड़ियां नहीं हैं। यह वोट चोरी है। कवर-अप ही कबूलनामा है। इसलिए हम मशीन-पठनीय डिजिटल मतदाता सूची और सीसीटीवी फुटेज को तुरंत जारी करने की मांग करते हैं।'

फडणवीस ने किया पलटवार

राहुल गांधी के आरोपों पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवद्र फडणवीस ने भी एक्स पोस्ट कर उनके आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने लिखा कि झूठ बोले कौवा काटे, काले कौवे से डरियो। राहुल गांधी, माना की महाराष्ट्र की करारी हार की आपकी पीड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। लेकिन कब तक हवा में तीर चलाते रहोगे? वैसे आप की जानकारी के लिए, महाराष्ट्र में ऐसे 25 से अधिक चुनाव क्षेत्र हैं, जहां 8% से अधिक मतदाता लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बीच बढ़े हैं और कई जगह कांग्रेस जीती है।

फडणवीस ने किया बड़ा खुलासा

देवेंद्र फडणवीस ने लिखा, 'मेरे दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र से लगे पश्चिम नागपुर चुनाव क्षेत्र में 7% मतदाता (27,065) बढ़े और वहां कांग्रेस के उम्मीदवार विकास ठाकरे चुनाव जीते। उत्तर नागपुर में 7% (29,348) मतदाता बढ़े और कांग्रेस से नितिन राऊत जीते। पुणे जिले में वड़गांव शेरी में 10% (50,911) मतदाता बढ़े और शरद पवार गुट के बापूसाहेब पठारे जीते, मालाड पश्चिम में 11% (38,625) मतदाता बढ़े और आपके कांग्रेस पार्टी के अस्लम शेख जीते। मुंब्रा में 9% (46,041) मतदाता बढ़े और शरद पवार गुट के जितेंद्र आव्हाड जीते। सहयोगी दलों से भले ही नहीं, लेकिन अपनी ही पार्टी के अस्लम शेख, विकास ठाकरे, नितिन राऊत जैसे पुराने सहयोगियों से इस ट्वीट से पहले एक बार बात कर लेते, तो अच्छा होता। कम से कम कांग्रेस में संवाद के अभाव का इतना बुरा प्रदर्शन नहीं होता।'

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरभजन सिंह का बड़ा बयान, बोलें- मुझे गद्दार कहने वालों से पूछो राज्यसभा सीट कितने में बेची

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर बड़ा बयान देते हुए उन लोगों पर निशाना साधा है, जो उन्हें गद्दार कह रहे हैं।

HARYANA NEWS: ममता बनर्जी के बयान पर अनिल विज का पलटवार, बोले- राजनीति में उनका काम तमाम हो चुका

HARYANA NEWS: TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि दिल्ली में अब ज्यादा दिन भाजपा की सरकार नहीं चलेगी जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि हारे और मिटे हुए मोहरे ऐसे ही बोलते है ममता बनर्जी का राजनीति में काम तमाम हो गया है उनकी असलियत लोगों के सामने आ गई है और अब वे कभी भी राजनीति में अपना स्थान नहीं बना सकेगी। अंबाला में बने आजादी की पहली लड़ाई यानि 1857 की क्रांति पर आधारित शहीदी स्मारक का दौरा किया है जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि कल मुख्यमंत्री लगभग 4 घंटे शहीदी स्मारक में रहे हैं और हर चीज को बहुत अच्छे से देखा है मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश के शहीदों के लिए बहुत बड़ा सम्मान है।

पीएम मोदी की इटली यात्रा पर राहुल गांधी का हमला, पेपर लीक मुद्दे पर उठाए सवाल

Political Controversy: पीएम मोदी की इटली यात्रा को लेकर राहुल गांधी निशाना साधा है। साथ ही पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी की है। उन्होंने कहा कि जब मोदी जी इटली में टॉफी खिलाते हुए reels बना रहे थे - पेपर लीक से त्रस्त भारत के युवा सड़कों पर न्याय मांग रहे थे। क्योंकि NEET Paper Leak ने लाखों छात्रों का भविष्य बर्बाद कर दिया। कई बच्चों ने तो अपनी जान तक गंवा दी और मोदी जी ने न ज़िम्मेदारी ली, न धर्मेंद्र प्रधान को हटाया, न एक शब्द कहा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast