Search KhabarFast

Press ESC to close

पीएम मोदी की इटली यात्रा पर राहुल गांधी का हमला, पेपर लीक मुद्दे पर उठाए सवाल

पीएम मोदी की इटली यात्रा पर राहुल गांधी का हमला, पेपर लीक मुद्दे पर उठाए सवाल

Political Controversy: पीएम मोदी की इटली यात्रा को लेकर राहुल गांधी निशाना साधा है। साथ ही पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी की है। उन्होंने कहा कि जब मोदी जी इटली में टॉफी खिलाते हुए reels बना रहे थे - पेपर लीक से त्रस्त भारत के युवा सड़कों पर न्याय मांग रहे थे। क्योंकि NEET Paper Leak ने लाखों छात्रों का भविष्य बर्बाद कर दिया। कई बच्चों ने तो अपनी जान तक गंवा दी और मोदी जी ने न ज़िम्मेदारी ली, न धर्मेंद्र प्रधान को हटाया, न एक शब्द कहा।

राहुल गांधी ने कहा कि अब जब छात्र, NSUI और INC के कार्यकर्ता न्याय की आवाज़ उठा रहे हैं - BJP की प्रदेश सरकारें उन पर लाठियाँ बरसा रही हैं। जो सरकार छात्रों के सवालों का जवाब लाठी से देती है, वो जवाबदेही से नहीं - डर से चलती है। पर हम डरने वाले नहीं हैं। हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ़ा नहीं देते और देश में पेपर लीक रोकने के लिए एक मज़बूत और सुरक्षित सिस्टम नहीं बनता। यह लड़ाई हर उस छात्र के लिए है जिसका भविष्य इस नाकाम सरकार ने चुराया।

Also read: राहुल गांधी ने पीएम मोदी-अमित शाह पर की विवादित टिप्पणी, भाजपा ने किया पलटवार

राजस्थान में सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं

नीट पेपर लीक मामले को लेकर राज्सथान में कांग्रेस के कार्यकताओं का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। इस मुद्दे पर जयपुर की सड़कों पर कांग्रेस का एक विशाल विरोध प्रदर्शन किया है। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता पीसीसी मुख्यालय से बीजेपी मुख्यालय का घेराव करने के लिए निकले थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक दिया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

टीएमसी में बड़ी बगावत...19 सांसदों ने अलग गुट बनाने का दावा, दिल्ली तक पहुंचा राजनीतिक संकट

पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी All India Trinamool Congress (टीएमसी) में बड़ा राजनीतिक संकट सामने आया है। पार्टी के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान अब कोलकाता से निकलकर दिल्ली तक पहुंच गई है।

TMC के बागी सांसदों की लिस्ट आई सामने! यूसुफ, शत्रुध्न सिन्हा से लेकर सयोनी तक ने ममता से मुंह फेरा

TMC Rebel MP list:टीएमसी में मचा घमासान फिलहाल शांत हुआ नहीं है। कोलकाता से लेकर दिल्ली तक टीएमसी में टूटेंगे सब बारी-बारी वाली स्थिती है। कोलकाता में विधायकों ने बगावत की तो दिल्ली में सांसदों ने टीएमसी के साथ खेल कर दिया।

टीएमसी में असहमति का गहराया मामला...19 सांसदों के नाम आए सामने, पार्टी में नेतृत्व को लेकर उठ रहे सवाल

पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आती दिख रही है। हाल ही में सामने आए एक असहमति पत्र ने पार्टी में राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast