Search KhabarFast

Press ESC to close

फरवरी में राहु-मंगल की युति, इन राशियों के लिए सतर्क रहने की सलाह

फरवरी में राहु-मंगल की युति, इन राशियों के लिए सतर्क रहने की सलाह

Rahu Mangal Yuti 2026: ज्योतिष के अनुसार, फरवरी के महीने में राहु और मंगल की ताकत बढ़ने वाली है। ये दोनों ग्रह अति उग्र और आक्रामक माने जाते हैं। जब राहु और मंगल एक साथ किसी राशि में आते हैं तो इसे अंगारक योग कहते हैं। इस बार यह योग 23 फरवरी को बनने वाला है। राहु इस समय शनि के स्वामित्व वाली कुंभ राशि में स्थित है और 23 फरवरी को मंगल भी इसी राशि में प्रवेश करेगा। ज्योतिषियों का कहना है कि मंगल के आने से राहु की ऊर्जा और बढ़ जाएगी। इस युति का असर विशेष रूप से तीन राशियों के जातकों पर दिखाई देगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए भी मंगल-राहु युति मुश्किलें ला सकती है। आर्थिक मोर्चे पर संघर्ष बढ़ सकता है और धन से जुड़े फैसले सोच-समझकर ही लेने होंगे। नए निवेश या बड़े खर्च से दूर रहना बेहतर रहेगा। उधार दिया पैसा लौटने की संभावना कम है। दांपत्य जीवन में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं, जिससे विवाद या तनाव की स्थिति बन सकती है।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह समय कठिन साबित हो सकता है। कामकाज में बाधाएं आ सकती हैं और गैर जरूरी खर्चे बढ़ सकते हैं। आय में अचानक कमी आने से मानसिक तनाव बढ़ेगा और सुख-सुविधाओं में कमी महसूस होगी। सोने-चांदी जैसी कीमती वस्तु खोने या चोरी होने का डर सताएगा। आर्थिक मामलों में अत्यधिक सावधानी बरतनी होगी, अन्यथा ठगी या धोखाधड़ी का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि

इस युति का असर निजी और पेशेवर जीवन दोनों पर पड़ सकता है। अचानक धन के स्रोत बाधित हो सकते हैं, मानसिक अशांति और भ्रम की स्थिति बन सकती है। लोगों के साथ मतभेद या टकराव की संभावना बढ़ जाती है। जीवनसाथी के साथ संवाद की कमी घर में विवाद और क्लेश की वजह बन सकती है। संतान से जुड़ी चिंताएं भी बढ़ सकती हैं।

स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना आवश्यक

इसके अलावा स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना आवश्यक है। रोग, बीमारी या चोट-दुर्घटना से बचाव के उपाय अपनाएं। ज्योतिषियों की सलाह है कि इस समय किसी भी तरह के महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर ही लें और अपने व्यवहार में संयम बनाए रखें। इस तरह, 23 फरवरी की राहु-मंगल युति से प्रभावित राशियों को सतर्क रहने और संयमित रहने की जरूरत है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HOROSCOPE TOMORROW 21 APRIL 2026, KAL KA RASHIFAL: कन्या, वृषभ, मिथुन, कुंभ राशि वाले जातकों के लिए मंगलवार लेकर आएगा खुशियां, जानें कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन

HOROSCOPE TOMORROW 21 APRIL 2026, KAL KA RASHIFAL: ज्योतिष के अनुसार 21 अप्रैल 2026, मंगलवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है। आज तुला राशि के जातकों को आज शीघ्रता व भावुकता में किसी भी निर्णय को लेने से बचना होगा। वहीं अन्य राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, इस दौरान क्या करें-क्या नहीं; रखें इन जरूरी नियमों का ध्यान

Akshaya Tritiya Timing: अक्षय तृतीया, जिसे अखा तीज भी कहा जाता है, हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ और पवित्र दिन माना जाता है। इस दिन को 'अक्षय' अर्थात कभी न घटने वाला कहा जाता है, क्योंकि इस तिथि पर किए गए शुभ कार्य, दान, पूजा और निवेश सदैव फल देते हैं और बढ़ते रहते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें