Search KhabarFast

Press ESC to close

AAP से राघव चड्ढा ने दिया इस्तीफा, अशोक मित्तल-स्वाती मालीवाल समेत 8 सांसद के साथ होंगे भाजपा में शामिल

AAP से राघव चड्ढा ने दिया इस्तीफा, अशोक मित्तल-स्वाती मालीवाल समेत 8 सांसद के साथ होंगे भाजपा में शामिल

Raghav Chhadha Quits AAP: आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही उन्होंने भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया। इस्तीफा देते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि मैं पार्टी से दूर जा रहा हूं। AAP निजी फायदे के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हम दो तिहाई सांसदों के साथ भाजपा में विलय कर रहे हैं।

राघव चड्ढा के अलावा अशोक मित्तल और संदीप पाठक भी भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। राघव चड्ढा ने दोनों की मौजूदगी में कहा कि भारत के संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को भाजपा में मिला लेंगे।

8 सांसदों के साथ भाजपा में होंगे शामिल

राघव चड्ढा ने एक कटाई करते हुए गलत पार्टी में सही आदमी बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर अब वे घुटन महसूस कर रहे थे। क्योंकि पार्टी का मौजूदा स्वरूप उसके शुरुआती सिद्धांतों से मेल नहीं खाता। राघव ने कहा कि AAP के राज्यसभा सांसद हमारे साथ है, उन्होंने साइन भी कर दिया है। जिसमें हरभजन सिंह, स्वाती मालीवाल, राजेंद्र गुप्ता, संदीप पाठक, विक्रमजीत साहनी और अशोक मित्तल का नाम शामिल है। बता दें कि AAP में राज्यसभा के 10 सांसद हैं। जिसमें 7 पंजाब से और 3 दिल्ली से हैं।

Also read: ‘4 मई को बंगाल में बीजेपी का विजयी का जश्न होगा’ पीएम मोदी ने चुनाव सभा में किया बड़ा दावा

पार्टी को 15 साल दिए- राघव चड्डा

राघव चड्ढा ने कहा कि AAP को मैंने अपने खून-पसीने से सींचा और अपनी जवानी के 15 साल लगा दिए। अब अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल नैतिकता से भटक गई है। अब यह पार्टी देश हित में नहीं बल्कि निजी फायदे के लिए काम करती है। पिछले कुछ सालों से मुझे यह महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं। उन्होंने कहा कि मैं AAP से अलग होने का ऐलान करता हूं और जनता के बीच जा रहा हूं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Petrol-Diesel Price: चुनाव के बाद बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम! जानें आपकी जेब पर कितना होगा असर

Petrol-Diesel Price: पांच राज्यों में जारी चुनाव के खत्म होते ही आम लोगों को बड़ा झटका लग सकता है। 29 अप्रैल को वोटिंग खत्म होने के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा हो सकता है। कोटक इंस्टीट्यूशनल अक्विटीज ने कहा है कि पेट्रोल-डीजल की कीमत में 25 से 28 रुपए की बढ़ोतरी हो सकती है।

भीषण गर्मी के चलते ओडिशा में 27 अप्रैल से स्कूल बंद, सरकार ने प्रशासन को जारी किया निर्देश

ओडिशा में बढ़ती भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने गर्मियों की छुट्टियां समय से पहले घोषित कर दी हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast