Search KhabarFast

Press ESC to close

मारुति सुजुकी ने बनाया रिकॉर्ड, एक साल में 23.4 लाख वाहनों का उत्पादन

मारुति सुजुकी ने बनाया रिकॉर्ड, एक साल में 23.4 लाख वाहनों का उत्पादन

Maruti Suzuki Record Production: भारत की ऑटोमोबाइल कंपनी Maruti Suzuki India Ltd ने वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक का सबसे बड़ा उत्पादन रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी ने इस साल कुल 2.34 मिलियन (23.4 लाख) पैसेंजर वाहनों का उत्पादन किया है, जो पिछले साल के मुकाबले 11.66% ज्यादा है। FY25 में यह आंकड़ा 2.1 मिलियन यूनिट था। इस साल कंपनी की कई पॉपुलर कारें जैसे Maruti Suzuki Dzire, Maruti Suzuki Fronx, Maruti Suzuki Swift, Maruti Suzuki Ertiga और Maruti Suzuki Baleno ने शानदार प्रदर्शन किया है। इन सभी मॉडल्स का उत्पादन 2 लाख यूनिट से ज्यादा रहा, जो कंपनी की मजबूत डिमांड को दिखाता है।

पैसेंजर व्हीकल की बढ़ी बिक्री 

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ हिसाशी टेकुची ने कहा कि दुनिया में बहुत कम कंपनियां एक ही देश में इतने बड़े पैमाने पर उत्पादन कर पाती हैं। उन्होंने कहा कि यह सफलता पिछले 45 सालों में तैयार किए गए मजबूत ऑटोमोबाइल इकोसिस्टम की वजह से संभव हुई है। इस रिकॉर्ड उत्पादन के साथ-साथ भारत में पैसेंजर व्हीकल की बिक्री भी बढ़ी है। वित्त वर्ष 2026 में बिक्री 8% बढ़कर 4.7 मिलियन यूनिट तक पहुंच गई है। वहीं, सितंबर 2025 में GST कटौती के बाद मांग में तेजी देखी गई, जिससे बाजार को बड़ा फायदा मिला।

निर्यात में भी शानदार प्रदर्शन 

मारुति सुजुकी ने निर्यात में भी शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी ने इस साल 4.47 लाख वाहनों का निर्यात किया, जो पिछले साल से 34% ज्यादा है। यह दिखाता है कि भारत अब एक मजबूत ऑटो एक्सपोर्ट हब बन रहा है। कंपनी के पास फिलहाल हरियाणा और गुजरात में चार बड़े मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं। इनमें गुरुग्राम, मानेसर, खरखौदा और हंसलपुर शामिल हैं। इन प्लांट्स की कुल उत्पादन क्षमता 2.4 मिलियन यूनिट सालाना है।

कंपनी गुजरात में बना रही नया प्लांट 

भविष्य की योजना के तहत कंपनी गुजरात के सानंद में एक नया प्लांट बना रही है, जिसकी क्षमता 10 लाख यूनिट सालाना होगी। कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 2031 तक उत्पादन क्षमता को 40 लाख यूनिट तक बढ़ाने का है। मारुति सुजुकी का कहना है कि भारत की ग्रोथ स्टोरी और सरकार की नीतियों के चलते कंपनी आगे भी उत्पादन और निर्यात दोनों में तेजी लाने की योजना पर काम कर रही है। 

Also read: Moto G87 जल्द होगा लॉन्च, दमदार फीचर्स और 5G सपोर्ट से मचाएगा धमाल

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कैमरे वाले नए AirPods ला सकता है Apple, AI फीचर्स होंगे खास

Apple अपने नए एयरपॉड्स पर काम कर रहा है, जिसमें बिल्ट-इन कैमरा दिया जा सकता है। इन खास एयरपॉड्स को लेकर पिछले कई महीनों से चर्चा चल रही थी, लेकिन अब नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी इस प्रोजेक्ट के अंतिम चरण में पहुंच गई है।

Hyundai लाएगी दो नई SUV, एक पेट्रोल तो दूसरी होगी इलेक्ट्रिक

दक्षिण कोरियाई ऑटो कंपनी Hyundai Motor Company जल्द ही भारतीय बाजार में दो नई एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी का फोकस अब भारत के तेजी से बढ़ते SUV और इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट पर है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast