Search KhabarFast

Press ESC to close

मुर्शिदाबाद में कांग्रेस के दिग्गज अधीर रंजन चौधरी पर हमला, TMC-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भिड़ंत

मुर्शिदाबाद में कांग्रेस के दिग्गज अधीर रंजन चौधरी पर हमला, TMC-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भिड़ंत

West Bengal Election:पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव करीब आते देख चुनाव प्रचार तेज हो गया है। राजनीतिक दल अपनी तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इस दौरान बंगाल से हिंसा की खबर भी सामने आ रही है। 

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी पर चुनाव प्रचार के दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा हमला करने का आरोप लगाया गया। चुनाव प्रचार के दौरान टीएमसी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई।   

क्या बोले अधीर रंजन चौधरी 

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि भारी सुरक्षाबलों की तैनाती के बावजूद उनके काफीले को रोकने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि टीएमसी के कार्यकर्ता हमें आगे जाने नहीं दे रहे थे। 

क्या है पूरा मामला 

दरअसल, सुबह कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी अपने समर्थकों के साथ बहरामपुर के वार्ड नंबर 19 में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। ठीक उसी वक्त टीएमसी पार्षद भीष्मदेव कर्माकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंचे और अधीर रंजन चौधरी को चुनाव प्रचार करने से रोकने की कोशिश की गई। जिसके कारण तनाव बढ़ गया और कांग्रेस-टीएमसी कार्यकर्ताओं में हाथापाई हो गई। 

कहां से चुनाव लड़ रहे अधीर रंजन चौधरी 

बता दें कि कांग्रेस के दिग्गज अधीर रंजन चौधरी बहरामपुर से कांग्रेस के उम्मीदवार है। उन्होंने अपनी चुनाव हफनाम में 48.40 लाख चल संपत्ति घोषित की है। यह 2024 में उनके द्वारा घोषित संपत्ति की तुलना में 9.05 लाख की बढ़ोतरी हुई है। हफलनामे के मुताबिक अधीर रंजन चौधरी के पास 94,500 रुपए नकद है, जबकी उनकी पत्नी अतासी के पास 7.25 लाख नकद है। इसके अलावा 1.27 करोड़ की चल संपत्ति है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HARYANA NEWS: ‘फसल बेचने के लिए सरकार ने लगाई तमाम पाबंदियां’ कुमारी सैलजा ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

Haryana News: हरियाणा के सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने अनाज मंडी का दौरा कर हरियाणा सरकार पर जमकर निशाना साधा। दौरे के दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर चिंता जताई और सरकार की नीतियों को पूरी तरह विफल बताया। कुमारी सैलजा आज सिरसा के दौरे पर थी और मीडिया से बातचीत करते हुए कुमारी सैलजा ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर प्रहार किया।

अपने घर में अलग-थलग पड़े राहुल! थरूर से लेकर कमलनाथ तक मिला रहे मोदी सरकार की 'हां में हां'?

Rift In Congress: पश्चिम एशिया में जारी तनाव को लेकर राहुल गांधी मोदी सरकार के रुख को लेकर आक्रामक है और सरकार की विदेश नीति की आलोचना कर रहे हैं। अब इसी बात को लेकर कांग्रेस के भीतर मतभेद हो गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast