पुतिन ने इस चरमपंथ को मॉस्को आतंकी हमले का ठहराया जिम्मेदार, 130 से अधिक की गई थी जान

पुतिन ने इस चरमपंथ को मॉस्को आतंकी हमले का ठहराया जिम्मेदार, 130 से अधिक की गई थी जान

Moscow Attack: मास्को के कॉन्सर्ट हॉल में पिछले 22 मार्च को चार बंदूकधारियों ने ताबड़तोल गोलियों की बौछार की थी। इस आतंकी हमला ने कम से कम 130 लोगों की जान ले ली। बता दें, हमला करने वाले सभी बंदूकधारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन अभी तक रूसी सरकार की और से यह पता नहीं चला है कि यह घटना के पीछे किस संगठन का हाथ है। लेकिन अब अब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस आतंकी हमले के पीछे के मास्टरमाइंड का जिक्र किया है।  राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बताया कि मास्को कंसर्ट हॉल में एक आतंकी हमला था और इसके पीछे इस्लामिक चरमपंथ का हाथ है।

इस्लामिक चरमपंथ का लिया नाम

पुतिन ने कही कि यह कत्लेआम ऐसे चरमपंथ लोगों द्वारा अंजाम दिया गया जिसकी विचारधारा सालों से इस्लामिक दुनिया से नाता रखती है। पुतिन ने कहने से पहले बताया कि चारों बंदूकधारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और वे चारों यूक्रेन की ओर भाग रहे थे। इस्लामिक स्टेट ने उसी समय इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। लेकिन तब पुतिन उसका नाम नहीं ले रहे थे। अब भी पुतिन ने इस्लामिक स्टेट का नाम नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि इस बात से ज्यादा जरूरी यह है कि ये आतंकवादी कत्लेआम को अंजाम देने के बाद यूक्रेन भागने की कोशिश क्यों कर रहे थे। पुतिन ने यह भी बताया कि उन्होंने बताने से इनकार कर दिया कि इन बंदूकधारियों को आदेश देने वाला कौन था।

कंसर्ट के समय हमला

इस्लामिक स्टेट ने इस भीषण आतंकी हमले के बाद इसकी जिम्मेदारी ली थी। पुतिन ने तब कहा था कि इस हमले के पीछे जो भी हैं, मैं कसम खाता हूं कि वे बख्शे नहीं जाएंगे। इसके आगे उन्होंने कहा कि फिलहाल घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। जब यह हमला हुआ तब मास्को के क्रॉकस सिटी हॉल में बैंड पिकनिक का कंसर्ट चल रहा था। यह सोवियत काल का ही बैंड था. तब कंसर्ट में 6200 लोग मौजूद थे।

Leave a comment