Pushpa 2 में विलेन की भूमिका में नजर आएंगे अर्जुन कपूर! निर्माता ने दिया ये बड़ा बयान

Pushpa 2 में विलेन की भूमिका में नजर आएंगे अर्जुन कपूर! निर्माता ने दिया ये बड़ा बयान

नई दिल्ली: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। पुष्पा के ब्लॉकबस्टर साबित होने के बाद अब पुष्पा 2 का बेस्ब्री से इंतजार कर रहे है। पुष्पा 2 को लेकर भी आए दिन नई-नई खबरें सामने आ रही है। हाल ही में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने फिल्म की शूटिंग को लेकर जानकारी शेयर की थी। इसके अलावा फिल्म में अर्जुन कपूर के होने को लेकर भी खबरों सामने आई है,जिस पर अब मेकर्स का बयान सामने आया है।

दरअसल, मीडिया में इस बात की खबरें सामने आ रही है कि अर्जुन कपूर पुष्पा 2 में नजर आ सकते है। ऐसा कहा जा रहा है कि पुष्पा में अर्जुन कपूर लीड विलेन के किरदार यानि फहद फासिल को रिप्लेस कर सकते है। अब इस तरह की खबरों पर फिल्म के निर्देशक का बयान सामने आया है। एक इंटरव्यू में पुष्पा 2 के निर्माता नवीन येरनेनी ने बयान देते हुए इस खबर का पूरी तरह से खंडन किया है। उन्होंने कहा कि पुष्पा 2 में फहद फासिल ही लीड रोल में नजर आएंगे।

शूटिंग लोकेशन की भी दी जानकारी

निर्माता ने आगे अपने बयान में बताया कि पुष्पा 2 में अर्जुन कपूऱ के होने की खबर 100% गलत है। उन्होंने आगे फिल्म की शूटिंग के बारे में भी जानकारी शेयर की है। बताया कि पुष्पा 2 की शूटिंग भी इसी महीने शुरू कर दी जाएगी। फिल्म की शूटिंग 20 से 30 तारीख के बीच में शुरू होगी। इसके अलावा फिल्म की शूटिंग लोकेशन के बारे में बात करते हुए कहा कि पुष्पा 2 का पहला शेड्यूल हैदराबाद में शूट किया जाएगा. इसके बाद जंगल या अन्य लोकेशन पर पर शूट किया जाएगा। बता दें कि अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 की शूटिंग जल्द ही शुरू होने जा रही है। इससे पहले फिल्म पुष्पा का पहला पार्ट दिसंबर 2021 में रिलीज किया गया था, जो कि बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था।

Leave a comment