Search KhabarFast

Press ESC to close

पंजाब में नशे के खिलाफ CM धामी का बड़ा अभियान, ट्रैक्टर पर सवार होकर किया रोड शो; उमड़ा जनसैलाब

पंजाब में नशे के खिलाफ CM धामी का बड़ा अभियान, ट्रैक्टर पर सवार होकर किया रोड शो; उमड़ा जनसैलाब

Punjab News: पंजाब के मुकेरियां में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय जनता पार्टी की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के तहत आयोजित विशाल रैली में प्रतिभाग कर जनसभा को संबोधित किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ट्रैक्टर पर सवार होकर विशाल रोड शो में शामिल हुए। भाजपा की यह यात्रा 18 से 30 सितंबर तक पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों से होकर गुजरने के लिए आयोजित की गई है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पंजाब की जनता ने जिस भरोसे और उम्मीद के साथ आम आदमी पार्टी को सत्ता सौंपी थी, आज उस भरोसे के साथ खिलवाड़ हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे की समस्या गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है और इसका सबसे बड़ा नुकसान प्रदेश की युवा पीढ़ी और उनके परिवारों को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार को बर्बाद करता है। माता-पिता वर्षों तक अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए मेहनत करते हैं, लेकिन जब कोई युवा नशे की गिरफ्त में फंसता है तो उसके साथ पूरे परिवार के सपने टूटते हैं। मुख्यमंत्री ने पंजाब के युवाओं से नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा शिक्षा, रोजगार, खेल और राष्ट्र निर्माण में लगाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार नशे के खिलाफ लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशे के कारोबार के खिलाफ कठोर कार्रवाई, तस्करों और नशे के नेटवर्क पर शिकंजा कसने तथा युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता एवं प्रभावी प्रयासों को गति देने की बात पार्टी कर रही है। उन्होंने कहा कि ‘नशा मुक्त पंजाब’ केवल एक राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि पंजाब की युवा पीढ़ी और आने वाले भविष्य को सुरक्षित करने का संकल्प है। नशे के खिलाफ लड़ाई को जन-आंदोलन बनाकर समाज के प्रत्येक वर्ग को इसमें अपनी भूमिका निभानी होगी।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश, विधायक जंगी लाल महाजन, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव मिन्हास सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: खेलों को लेकर विक्रम कादयान का सरकार पर हमला, बोले- हरियाणा के साथ हो रहा सौतेला व्यवहार

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विक्रम कादयान ने खेलों के मामले में हरियाणा की कथित उपेक्षा पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश की समृद्ध खेल संस्कृति और खिलाड़ियों की प्रतिभा के साथ न्याय नहीं किया जा रहा है। राष्ट्रमंडल खेल 2030 की मेजबानी गुजरात को दिए जाने के निर्णय ने हरियाणा के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को निराश किया है।

पंजाब के होशियारपुर में CM धामी का बड़ा संदेश, बोले- नशे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा

Punjab News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नशे के खिलाफ जनजागरूकता का संदेश लेकर पंजाब के होशियारपुर पहुंचे। होशियारपुर के मुकेरियां में आयोजित विशाल रोड शो में शामिल होकर मुख्यमंत्री धामी ने पंजाब की जनता, खासकर युवाओं से नशे के खिलाफ एकजुट होकर निर्णायक लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति के जीवन को प्रभावित नहीं करता, बल्कि इसका असर पूरे परिवार और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य पर पड़ता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast