Search KhabarFast

Press ESC to close

पंजाब के होशियारपुर में CM धामी का बड़ा संदेश, बोले- नशे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा

पंजाब के होशियारपुर में CM धामी का बड़ा संदेश, बोले- नशे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा

Punjab News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नशे के खिलाफ जनजागरूकता का संदेश लेकर पंजाब के होशियारपुर पहुंचे। होशियारपुर के मुकेरियां में आयोजित विशाल रोड शो में शामिल होकर मुख्यमंत्री धामी ने पंजाब की जनता, खासकर युवाओं से नशे के खिलाफ एकजुट होकर निर्णायक लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति के जीवन को प्रभावित नहीं करता, बल्कि इसका असर पूरे परिवार और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य पर पड़ता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और क्षमता का इस्तेमाल नशे में नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज को नशे की समस्या से मुक्त करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। इसी सोच के साथ नशा मुक्त पंजाब से नशा मुक्त भारत की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प लेना होगा।

उन्होंने पंजाब की जनता और युवाओं से अपील की कि नशे के खिलाफ लड़ाई को जनआंदोलन का रूप दिया जाए और समाज के हर वर्ग को इसमें अपनी भूमिका निभानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा देश की ताकत हैं और उनकी सकारात्मक ऊर्जा का उपयोग देश और समाज के विकास में होना चाहिए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar Crime: बिहार के साइको किलर की क्या है कहानी, 2024 के बद अब नितीन बना शिकार

बिहार के बक्सर में एक ऐसे अपराधी को गिरफ्तार किया गया है जो चलती ट्रेनों से यात्रियों का अपहरण करता था, उनके परिवारों से फिरौती मांगता था और फिर उन्हें ट्रेन से फेंक देता था।

Haryana News: राहुल गांधी की CEC ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग पर अनिल विज का पलटवार, दिया बड़ा बयान

Haryana News: राहुल गांधी की CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने तीखी प्रतिक्रिया दिया। उन्होंने कहा कि राहुल की नसों में उनकी दादी इंदिरा गांधी का तानाशाही वाला खून बह रहा है इसलिए सभी प्रजातांत्रिक संस्थानों पर वह बारी बारी प्रहार कर रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast