
नई दिल्ली: सिद्धू मूसेवाला की29 मई के दिन गोली मारकर हत्या की गई है। हत्या की खबरें से परिवार से लेकर सिंगरों तक सिंगरों से लेकर एक्टरों तक एक्टरों से लेकर फैंस तक हर कोई शोक में है। मौत की खबरें के बाद से ही हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रही है। इसी बीच राखी सावंत ने भी अपने प्रतिक्रिया दी है।
आपको बता दें कि राखी सावंत ने पैपराजी से बात करते हुए कहा कि ये बहुकत बूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि यह आपने बहुत बुरा किया है। एक बेटे को उसकी मां से अलग कर दिया है। क्या मिला आपको यह सब करके?राखी कहती हैं कि आपने एक स्टार को अपने फैंस से अलग कर दिया, पूरे देश से एक सिंगर को दूर कर दिया. क्या मिला आपको, कौन सी ऐसी शानती मिल गई है?
राखी आगे कहती है कि सिद्धू की काफी कम उम्र थी और उन्होंने इतनी कम उम्र में इतना कुछ हासिल कर लिया था। इतने नौजवान इंसान को मार कर आपको क्या मिला। वह कहती हैं कि सिद्धू को जल्द से जल्द न्याय मिले और सरकार कुछ सख्त एक्शन ले।
आपको बता दें सिद्धू मूसे वाला काफी पॉप्युलर सिंगर थे। उन्होंने हाल ही में कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन किया था। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत कॉलेज के समय में ही कर ली थी। जिसके बाद पहला गाना 'जी वैगन'गायाथा। 2018 में उन्होंने सो हाई टाइटल के साथ गाना निकाला। जिसके बाद वह काफी पॉप्युर हो गए। सिद्धू मूसेवाला के वालिद एक रिटायर्ड सरकारी अधिकारी थे और उनकी माता गांव की सरपंच और वह खुद इंजीनियर थे।
Leave a comment