Search KhabarFast

Press ESC to close

कैंसर अस्पताल को पीएम मोदी ने राष्ट्र को किया समर्पित, ‘बीते आठ वर्षों में होलिस्टिक हेल्थकेयर को सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रखा गया है’

कैंसर अस्पताल को पीएम मोदी ने राष्ट्र को किया समर्पित, ‘बीते आठ वर्षों में होलिस्टिक हेल्थकेयर को सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रखा गया है’

मोहाली: पंजाब के मोहाली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र' राष्ट्र को समर्पित किया। इसके साथ ही उन्होंने एक कार्यक्रम को भी संबोधित किया है। उन्होंने कहा कि विकसित बनाने के लिए उसकी स्वास्थ्य सेवाओं का भी विकसित होना उतना ही जरूरी है। जब भारत के लोगों को इलाज के लिए आधुनिक अस्पताल मिलेंगे, आधुनिक सुविधाएं मिलेंगीं, तो वो और जल्दी स्वस्थ होंगे, उनकी ऊर्जा सही दिशा में लगेगी।

पीएम मोदी ने कहा कि अच्छे हेल्थकेयर सिस्टम का मतलब सिर्फ चार दीवारें बनाना नहीं होता। किसी भी देश का हेल्थकेयर सिस्टम तभी मज़बूत होता है, जब वो हर तरह से समाधान दे, कदम-कदम पर उसका साथ दे। इसलिए बीते आठ वर्षों में देश में होलिस्टिक हेल्थकेयर को सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रखा गया है। उन्होंने कहा कि चौथा मोर्चा है- देशभर में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की संख्या बढ़ाने का, पांचवा मोर्चा है- मरीजों को सस्ती दवाइयां, सस्ते उपकरण उपलब्ध कराने का, और छठा मोर्चा है- टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके मरीजों को होने वाली मुश्किलें कम करने का है।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि आज छह मोर्चों पर काम करके स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारा जा रहा है। पहला मोर्चा है-प्रिवेंटिव हेल्थकेयर को बढ़ावा देने का, दूसरा मोर्चा है-गांव-गांव में छोटे और आधुनिक अस्पताल खोलने का, तीसरा मोर्चा है- शहरों में मेडिकल कॉलेज और मेडिकल रीसर्च वाले बड़े संस्थान खोलने का है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश में 400 से भी कम मेडिकल कॉलेज थे। यानी 70 साल में 400 से भी कम मेडिकल कॉलेज। वहीं बीते 8 साल में 200 से ज्यादा नए मेडिकल कॉलेज देश में बनाए गए हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Ayushman Card: आयुष्मान भारत योजना में हो सकता है विस्तार, इन बीमारियों को भी किया जाएगा कवर

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) को लेकर सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है। इस योजना के तहत इसमें अल्जाइमर और डिमेंशिया समेत कई बीमारियों को शामिल किया जा सकता है।

बिहार चुनाव से पहले चिराग पासवान को जोर का झटका, 38 नेताओं ने एक साथ छोड़ी पार्टी

बिहार चुनाव से पहले चिराग पासवान को जोर का झटका, 38 नेताओं ने एक साथ छोड़ी पार्टी

अतीक अहमद के बेटे असद को STF ने किया ढेर, हथियार हुआ बरामद

नई दिल्ली:गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद के बेटे असद अहमद को उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने एनकाउंटर कर दिया है। वह उमेश पाल हत्याकांड में वांछित था। डिप्टी एसपी नवेंदु और डिप्टी एसपी विमल के नेतृत्व वाली STFकी टीम के साथ हुई मुठभेड़ में मकसूदन के पुत्र गुलाम नाम के एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गई। ये मुठभेड़ झांसी में हुई है। दोनों पर पांच लाख रुपये का इनाम था। पुलिस ने इनके पास से विदेशी हथियार बरामद किए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast