Punjab News: पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद और मंडी गोबिंदगढ़ के बीच नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। गंगोत्री से शिवरात्रि के लिए गंगाजल की डाक कावड़ लेकर लौट रहे चार श्रद्धालुओं को एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में कोटकपूरा के रहने वाले तीन कावड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। परिजनों में कोहराम घटना की सूचना मिलते ही कोटकपूरा शहर में मातम छा गया है। ओर कोटकपूरा के हल्का विधायक और विधान सभा सपीकर कुलतार सिंह संधवां भी मौका पर पुहंचे मृतक और घायल सभी कोट कपूरा के निवासी हैं, जो शिवरात्रि पर्व के सिलसिले में डाक कावड़ लेकर वापस लौट रहे थे।
अस्पताल में भर्ती हादसे में गंभीर रूप से घायल चौथे कावड़िया मुकेश गोयल (निवासी सरकारी गर्ल्स स्कूल के पास, कोट कपूरा) को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने तेज रफ्तार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस मामले में कुलतार सिंह संधवां सपीकर पंजाब ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारे शहर कोटकपूरा के तीन कावड़ यात्री गगन,दीपक ओर महिंदरपाल जिनका रात एक्सीडेंट हो गया है एक गाड़ी ने तकर मारी है जिनकी मौका पर ही मृत्यु हो गई थी मौका पर प्रशाशन ओर यहां के एम एल ए पुहंचे है बोहत ही दुख की घड़ी है हम सब परिवार के साथ है दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और सरकार की तरफ से परिवार की माली सहयता भी की जाएगी।
वहीं कोटकपूरा के एक ओर कावड़िये जसवीर सिंह ने कहा की हम गंगोत्री से कावड़ लेकर आ रहे थे तो सरहंद के पास एक तेज रफ्तार गाड़ी हमारे साथियों को टक्कर मार कर निकल गई जिस कारण हमारे तीन साथियों की मौका पर ही मृत्यु हो गई और एक साथी गंभीर घायल हो गया है हम पंजाब सरकार से परिवार के लिए सहायता की मांग करते है। वहीं जांच अधिकारी तिलक राज ने बताया की एक अनपशाता वाहन इनको टकर मार कर भाग गया है हम जांच कर रहे है जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।