Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर मिले सरकार विरोधी पोस्टर, FIR दर्ज, स्पेशल सेल करेगी जांच

दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर मिले सरकार विरोधी पोस्टर, FIR दर्ज, स्पेशल सेल करेगी जांच

Anti Government Posters: दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर सरकारी कामकाज पर सवाल उठाने वाले पोस्टर मिलने से हड़कंप मच गया। मेट्रो ट्रेन के अंदर दो पोस्टर चिपकाए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और मेट्रो रेलवे एक्ट, 2002 के तहत FIR दर्ज की है।पुलिस ने दोनों पोस्टर जब्त कर लिए हैं और इस मामले की जांच में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल भी शामिल हो गई है। FIR के मुताबिक, यह मामला 20 अक्टूबर का है।

ट्रेन का निरीक्षण करते समय उन्होंने एक सीट पर चिपके हुए दो पोस्टर देखे

यह घटना तब सामने आई जब दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के ट्रेन ऑपरेटर तरुण चौधरी एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर अपनी ड्यूटी कर रहे थे।तरुण चौधरी शाम करीब 6:50 बजे नई दिल्ली स्टेशन से यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 स्टेशन के लिए रवाना हुए थे। ट्रेन शाम करीब 7:15 बजे अपनी मंजिल पर पहुंची। FIR में कहा गया है कि केबिन के अंदर से ट्रेन का निरीक्षण करते समय उन्होंने एक सीट पर चिपके हुए दो पोस्टर देखे। चौधरी का कहना है कि उन्होंने तुरंत उन पोस्टर्स को हटाया और अपने वरिष्ठ अधिकारियों और ऑपरेशंस कंट्रोल सेंटर (OCC) को इसकी सूचना दी।

Also read: त्योहारों के सीजन में रैली से कारोबार प्रभावित होने की आशंका, राहुल गांधी से कार्यक्रम स्थगित करने की मांग

पोस्टर द्वारका सेक्टर 21 के स्टेशन कंट्रोलर को सौंपने के लिए कहा गया

इसके बाद उन्हें ये पोस्टर द्वारका सेक्टर 21 के स्टेशन कंट्रोलर को सौंपने के लिए कहा गया। बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। QR कोड से ऑनलाइन ग्रुप से जुड़ने का न्योतासूत्रों के मुताबिक, पोस्टरों में पिछले कुछ सालों में देश में हुए बदलावों को लेकर कई दावे किए गए थे और सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए गए थे। पोस्टर पर एक QR कोड भी मिला है, जिसके जरिए लोगों को एक ऑनलाइन ग्रुप से जुड़ने का निमंत्रण दिया गया था। पुलिस अब इस QR कोड को स्कैन कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह किस ग्रुप या संगठन से जुड़ा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मेट्रो जैसी संवेदनशील और सुरक्षित जगह पर इस तरह से पोस्टर चिपकाना सुरक्षा में चूक का मामला भी है। फिलहाल पोस्टर चिपकाने वाले व्यक्ति की पहचान करने के लिए मेट्रो के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इसके पीछे किसी संगठित ग्रुप का हाथ है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बंगाल की खाड़ी में उठेगा तूफान! 28 से 30 अक्टूबर तक 7 राज्यों में बदलेगा मौसम, भारी बारिश का अलर्ट

Bay of Bengal Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र ने मौसम विभाग की चिंता बढ़ा दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के 23 अक्टूबर के

त्योहारों के सीजन में रैली से कारोबार प्रभावित होने की आशंका, राहुल गांधी से कार्यक्रम स्थगित करने की मांग

Delhi News: त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती ग्राहकों की आवाजाही और व्यापारिक गतिविधियों के बीच दिल्ली के कारोबारियों ने राहुल गांधी से प्रस्तावित रैली

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast