Search KhabarFast

Press ESC to close

न कांग्रेस, न भाजपा...पंजाब की राजनीति में नवजोत कौर सिद्धू का नया दांव, किया खुद की पार्टी का ऐलान

न कांग्रेस, न भाजपा...पंजाब की राजनीति में नवजोत कौर सिद्धू का नया दांव, किया खुद की पार्टी का ऐलान

Navjot Kaur Sidhu Announce New Political Party: पंजाब की पूर्व विधायक और नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस से निष्कासित होने के कुछ महीनों बाद एक नया राजनीतिक कदम उठाया है। उन्होंने भाजपा में शामिल होने की चल रही अटकलों को विराम लगाते हुए अपनी नई पार्टी का ऐलान कर दिया है। सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने 'भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी' के गठन की घोषणा की है।

BJP ज्वॉइन करने पर लगा विराम चिन्ह

बता दें, डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को फरवरी 2026 में कांग्रेस से औपचारिक रूप से निष्कासित किया गया था। इससे पहले दिसंबर 2025 में पार्टी ने उन्हें पंजाब के मुख्यमंत्री पद को लेकर दिए गए एक विवादास्पद बयान पर निलंबित कर दिया था। दरअसल, उन्होंने पार्टी की आंतरिक स्थिति, नेतृत्व और राहुल गांधी पर खुलकर सवाल उठाए थे, जिसके बाद कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया। निष्कासन के बाद कई ऐसी अटकलें सामने आई, जिसमें कहा गया कि वह भाजपा की ओर रुख कर सकती हैं, क्योंकि उन्होंने हाल के समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ भी की थी और अपनी पुरानी भाजपा पृष्ठभूमि का जिक्र भी किया था। 

नवजोत कौर सिद्धू का ऐलान 

हालांकि, नवजोत कौर सिद्धू ने स्पष्ट रूप से कहा कि उन्होंने भाजपा से कोई संपर्क नहीं किया है और न ही उसमें शामिल होने की कोई योजना है। लेकिन अब उन्होंने एक नई राष्ट्रीय स्तर की सोच वाली पार्टी बनाने का फैसला लिया है। 'भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी' के गठन के साथ उन्होंने पंजाब की राजनीति में एक नई शुरुआत करने का संकेत दिया है।  

नई पार्टी के गठन की घोषणा के साथ पंजाब की राजनीति में हलचल मच गई है। 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए यह कदम कई छोटे-बड़े दलों के लिए चुनौती और नए गठबंधनों की संभावना पैदा कर सकता है। दूसरी तरफ, उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू वर्तमान में कांग्रेस में हैं। 

Also read: HARYANA NEWS: फरीदाबाद में प्रेम के नाम पर युवक की बेरहमी से हत्या, परिवार की छोटी बहन भी आरोपी!

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के रेवाड़ी डबल मर्डर केस में चौंका देने वाला खुलासा! 4 आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल कार बरामद

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी में पुलिस ने गोकलपुर के पास हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड मामले में एक के बाद तीन और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली है।

Haryana News: अभय चौटाला के गंभीर आरोपों से गरमाई हरियाणा की राजनीति, हुड्डा को दी खुली चुनौती

Haryana News: हरियाणा की सियासत में भूपेंद्र हुड्डा और अभय चौटाला के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई है। रोहतक में अभय चौटाला ने हुड्डा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभय ने दावा किया कि अमित शाह से रात में मुलाकात कर टिकटों का सौदा किया गया। साथ ही कहा कि हुड्डा के नोटिस का उन्हें इंतजार है और नोटिस मिला तो ऐसा जवाब देंगे जिसे पीढ़ियां याद रखेंगी।

Haryana News: गुरमीत राम रहीम को फिर मिली फरलो, 21 दिन के लिए जेल से बाहर आया राम रहीम

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 21 दिन की फरलो मंजूर हुई है। रक्षाबंधन के मौके पर मिली इस फरलो के तहत राम रहीम मंगलवार सुबह करीब 6 बजकर 6 मिनट पर रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आया। यह 17वीं बार है जब वह जेल से बाहर आया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast