Search KhabarFast

Press ESC to close

पंजाब सीएम भगवंत मान को अपनों ने ही दिया झटका, चाचा और भाई भाजपा में शामिल

पंजाब सीएम भगवंत मान को अपनों ने ही दिया झटका, चाचा और भाई भाजपा में शामिल

Punjab News: पंजाब की राजनीति में एक बार फिर से हलचल देखने को मिली है। इस बार सीएम भगवंत मान को अपनों ने ही झटका दिया है। भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान भाजपा में शामिल हो गए। सोमवार यानी 11 मई को चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने ज्ञान सिंह मान को पार्टी में शामिल करवाया।

इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद थे। भगवंत मान के परिवार से जुड़े एक सदस्य के भाजपा में शामिल होने से सियासी हलकों में चर्चा तेज हो गई है। यह सीएम मान के घर में बड़ी सेंधमारी मानी जा रही है।

भगवंत मान को लगा झटका

पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने इस मौके पर कहा कि भाजपा पंजाब में अपनी जड़े मजबूत कर रही है और ऐसे में नए साथी पार्टी को मजबूत करेंगे। मुख्यमंत्री के चाचा बलजिंदर सिंह ने भी भाजपा का दामना थामा। कुछ दिन पहले ही राज्य सरकार ने उनके ढाबे की रसोई बंद करवा दिया था। बलजिंदर सिंह ने आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वैसे तो ये एनआरआई को पंजाब आने का न्योता देते हैं लेकिन जब वो यहां आकर आपना कारोबार कर रहे हैं, तो उनकी रसोई बंद करवा रही है। ज्ञान सिंह आम आदमी पार्टी के लिए लोकसभा और विधानसभा चुनाव में प्रमुख अभियान रणनीतिकार रह चुके हैं।    

Also read: अशोक मित्तल के बाद पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा पर ईडी का एक्शन, 13 ठिकानों पर की छापेमारी

सीएम सैनी का विपक्ष पर निशाना

भगवंत मान के भाई और चाचा के भाजपा में शामिल होने के बाद सीएम सैनी ने कहा कि पार्टी पंजाब में बड़ी गति के साथ चल रही है। ज्ञान सिंह मान अपने साथियों के साथ भाजपा में शामिल हुए हैं। मैं दोनों का भाजपा में स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल और मान सरकार बंगाल के नतीजों से बौखला गए हैं। केजरीवाल ने पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का समर्थन किया था। सीएम सैनी ने कहा कि केजरीवाल ने कांग्रेस का समर्थन किया था उसका भी सूपड़ा साफ हो गया। ममता का समर्थन किया, तो उनका सूपड़ा साफ किया। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: सौर ऊर्जा में बिहार बना पूर्वी भारत का नंबर-1 राज्य, 9,449 किसानों को मिल रहा फायदा

Bihar News:बिहार में किसानों को स्वच्छ और सस्ती बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ी उपलब्धि सामने आई है। प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम-कुसुम) योजना के तहत फीडर-लेवल सोलराइजेशन में बिहार पूर्वी भारत का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। राज्य में अब तक 36.261 मेगावाट क्षमता के 13 सौर ऊर्जा संयंत्रों को पावर सब-स्टेशनों से जोड़कर चालू किया जा चुका है। इन संयंत्रों से जुड़े कृषि फीडरों के जरिए 9,449 किसानों को लाभ मिल रहा है। ऊर्जा विभाग की ओर से 12 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, केंद्र और राज्य सरकार की सब्सिडी से सौर ऊर्जा परियोजनाओं के विस्तार को गति मिल रही है। इससे कृषि क्षेत्र में नवीकरणीय ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ावा मिलने के साथ बिजली आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है।

Bihar News: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने किया मेगा लेदर पार्क का निरीक्षण, औद्योगिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर दिया जोर

Bihar industrial facilities: बिहार में औद्योगिक विकास को गति देने, निवेशकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा औद्योगिक क्षेत्रों का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से माननीय उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर, फुटवियर एवं एसेसरीज़ पार्क, महवल का निरीक्षण किया।

Bihar News: बिहार में रबी महाअभियान शुरू...48 लाख हेक्टेयर में खेती का लक्ष्य, लापरवाही पर होगी कार्रवाई - विजय कुमार सिन्हा

Bihar Rabi Mega Campaign: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि वासंतिक (रबी) महाअभियान 2026 के तहत बिहार में लगभग 48 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निर्धारित लक्ष्य को धरातल पर उतारने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी जिलों, प्रखंडों और पंचायतों की नियमित समीक्षा की जाएगी तथा कमियों को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast