
Entertainment: बॉलीवुड एक्ट्रेस और राजनेता राघव चड्ढा जल्द ही शादी में बंधने जा रहे है। वहीं आज राघव और परिणीति की सगाई होगी। जिसके बाद दोनों-एक-दूसरे एक नए रिश्ते में बन जाएंगा। वहीं बहन परिणीति की सगाई अटेंड करने के लिए प्रियंका चोपड़ा भी भारत लौट रही हैं।
दरअसल हाल ही में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है।एक्ट्रेस को लंदन एयरपोर्ट के बाद अब दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। वही अब दिल्ली एयरपोर्ट से एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। बहन की सगाई में समा बांधने के लिए देसी गर्ल प्रियंका पूरी तरह से तैयार हैं।
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इस दौरान काली रंग की टोपी और ओवरसाइजड हुडी पहने नजर आ रही हैं। बहन परिणीति चोपड़ा की सगाई में देसी गर्ल क्या धमाल मचाती है यह तो पार्टी की इनसाइड तस्वीरें देखने के बाद ही पता चलेगा बताया जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की इंगेजमेंट सेरेमनी 13मई को शाम 5:00बजे से शुरू की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, राजनेता राघव चड्ढा 13 मई को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित कपूरथला हाउस में आयोजित होने वाले एक पारंपरिक समारोह में अभिनेता परिणीति चोपड़ा से सगाई करने के लिए तैयार हैं। शाम को होने वाले समारोह के लिए, युगल रंग-समन्वित पोशाक पहनेंगे।
वहीं चड्ढा ने अपने मामा, फैशन डिजाइनर पवन सचदेवा द्वारा डिज़ाइन किया गया एक न्यूनतम अचकन चुना है, जबकि चोपड़ा फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिज़ाइन किया गया एक सूक्ष्म भारतीय पोशाक पहनेंगे।
Leave a comment