Search KhabarFast

Press ESC to close

हाईकोर्ट के जज को हटाने के लिए संसद में महाभियोग चलाने की तैयारी, जानें क्या है पूरा मामला

हाईकोर्ट के जज को हटाने के लिए संसद में महाभियोग चलाने की तैयारी, जानें क्या है पूरा मामला

Madras Highcourt Justice Swaminathan: मद्रास हाईकोर्ट के जस्टिस जीआर स्वामीथान के खिलाफ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत इंडिया गठबंधन के 100 सांसदों ने महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी की है। सांसदों ने एक प्रस्ताव लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को सौंपा है। यह कदम जस्टिस स्वामीनाथन द्वारा दिए गए एक आदेश को लेकर उठाया जा रहा है।

दरअसल, जस्टिल जीआर स्वामीनाथन ने 4 दिसंबर को एक मंदिर और दरगाह से जुड़े मामले में हिन्दुओं के पक्ष में फैसला सुनाया था। उन्होंने सुब्रमनिया स्वामी मंदिर के अधिकारियों को शाम 6 बजे तक दिपक जलाने का आदेश दिया था। इस आदेश के बाद तमिलनाडु सरकारी भड़क गई थी और आदेश मानने से इनकार कर दिया था।

मंदिर के अधिकारों की पुष्टी

विरोध का कारण इसकी सिकंदर बादशाह दरगाह से निकटता बताई जा रही है। इसके अलावा कार्तिकई दीपक आमतौर पर पहाड़ी पर स्थित उचिपेल्लैयार मंदिर के पास दीपा मंडपम पर जलाया जाता था। जस्टिस स्वामीनाथन ने इन सभी आपत्तियों को खारिज कर दिया था। अपने फैसले में न्यायाधीश ने साफ तौर पर कहा था कि दीपथून पर दीप जलाने से दरगाह या मुसलमानों के अधिकारों का कोई हनन नहीं होगा। लेकिन, उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि दीप नहीं जलाया गया तो इससे मंदिर के अधिकार का हनन होगा।

तमिलाडु सरकार ने नहीं माना फैसला

जस्टिस स्वामीनाथन के आदेश को तमिलनाडु सरकार ने लागू करने से इनकार कर दिया। सरकार ने इसके पीछे कानून-व्यवस्था खराब होने का हवाला दिया था। अब इसी आदेश को आधार बनाकर महाभियोग लाने की तैयारी हो रही है। तमिलनाडु सरकार ने इस आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। दूसरी तरफ जस्टिस स्वामीनाथन ने कहा कि भले ही यह परंपरा का मामला हो लेकिन, दीपथून पर दीप जलाकर मंदिर का शीर्ष पर अधिकार जताना जरूरी है। उन्होंने 1923 के एक फैसले का भी जिक्र किया। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान टकराए, यात्री सुरक्षित

Two Air planes collide:दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार को स्पाइसजेट के एक B737-700 विमान के साथ ग्राउंड पर हादसा हुआ। टैक्सी करते समय यह अकास एयर की फ्लाइट से टकरा गया। स्पाइसजेट के प्रवक्ता के मुताबिक, इस घटना में स्पाइसजेट विमान का राइट विंग क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं, दूसरे विमान के लेफ्ट हैंड हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद स्पाइसजेट का यह विमान दिल्ली में ही ग्राउंड कर दिया गया है। फिलहाल इसे उड़ान के लिए उपयोग में नहीं लिया जा रहा है।

बेटे की चाहत बनी त्रासदी...अहमदाबाद में कपल ने बेटियों को दिया जहर! जानिए क्या है पूरा मामला

Ahmedabad Dosa Death Case: गुजरात के अहमदाबाद में चांदखेड़ा इलाके का डोसा डेथ केस अब एक साधारण फूड पॉइजनिंग से आगे बढ़कर खौफनाक हत्याकांड का रूप ले चुका है।

‘जिस-जिसने विरोध किया है, महिलाओं ने उसे माफ नहीं किया है’ लोकसभा में पीएम मोदी ने विपक्ष का दिया संदेश

Nari Shakti Vandan Adhiniyam: लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन पर तीन दिन के विशेष सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि "हमारे देश में जब से महिला आरक्षण को लेकर चर्चा हुई और उसके बाद जब-जब चुनाव आया है, महिलाओं को मिलने वाले इस अधिकार का जिस-जिस ने विरोध किया है, महिलाओं ने उसे माफ नहीं किया है। 2024 के चुनाव में ऐसा नहीं हुआ, ऐसा इसलिए नहीं हुआ क्योंकि तब सबने सर्वसम्मति से इसे पारित किया तो यह विषय ही नहीं रहा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें