Search KhabarFast

Press ESC to close

टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचते ही पाकिस्तानी खिलाड़ी को लगी मिर्ची, पाक खिलाड़ी का फिर विवादित बयान!

टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचते ही पाकिस्तानी खिलाड़ी को लगी मिर्ची, पाक खिलाड़ी का फिर विवादित बयान!

ICC Men's T20 World Cup: टीम इंडिया ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। उन्होंने 1 मार्च को वेस्टइंडीज पर बड़ी जीत हासिल कर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया था। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान का सफर सुपर-8 में ही खत्म हो गया। भारत ने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को मात दी थी। विश्व कप में पाकिस्तान के निराशाजनक प्रदर्शन काफी ज्यादा किरकिरी हुई। जिसके बाद उनके खिलाड़ी बड़बोलेपन पर उतर आए हैं।

भारत की जीत पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने तीखी प्रतिक्रिया दी। आमिर ने कहा कि संजू ने अपनी जिंदगी की सबसे बेहतरीन पारी खेली है। साथ ही भारत की आलोचना करते हुए कहा कि भारत ए अब भी अच्छी क्रिकेट नहीं खेली है। इसके बाद उनकी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा किरकिरी हुई। क्योंकि उन्होंने पहले भी भविष्यवाणी की थी कि भारत सेमीनफाइनल में नहीं पहुंचेगा। उन्होंने कहा था कि भले ही पाकिस्तान बाहर हो जाए लेकिन भारत सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगा। नतीजे उसके बिलकुल उलट हुए। भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया।

भारत की टीम सिर्फ एक गेंदबाज के दम पर खेल रही है- आमिर

आमिर ने कहा कि एक अच्छी पारी खेलने से टीम की कमियां छिपतीं नहीं है। इस समय भारत अच्छी क्रिकेट नहीं खेल रहा है। उनकी फील्डिंग देखिए, तीन-चार कैच छोड़े गए। बुमराह को छोड़ दें तो बाकी गेंदबाजों की पिटाई हो रही है। भारत की टीम सिर्फ एक गेंदबाज के दम पर खेल रही है। बता दें कि भारत 5 मार्च को मुंबई में इंग्लैंड से सेमीफाइनल खेलेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Asian Games 2026: मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में जीता सिल्वर मेडल

भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने अपने करियर का एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। नागोया में बुधवार को खेले गए एशियन गेम्स में मीराबाई चानू ने महिलाओं की 49 किलोग्राम कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीत लिया।

भारत-वेस्टइंडीज के बीच 8 मैचों की सीरीज, रोहित और विराट की वनडे टीम में वापसी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आठ मैचों की व्हाइट-बॉल सीरीज खेली जाएगी। इस दौरान दोनों टीमें तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों में आमने-सामने होंगी।

Asian Games 2026: शफाली वर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, एक साल में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी बनीं

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा बल्लेबाज शफाली वर्मा ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ उतरते ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। शफाली अब एक कैलेंडर ईयर में महिला T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast