Search KhabarFast

Press ESC to close

पीएम मोदी ने सऊदी प्रिंस और बहरीन किंग को मिलाया फोन, जानें तीनों नेताओं में क्या बात हुई

पीएम मोदी ने सऊदी प्रिंस और बहरीन किंग को मिलाया फोन, जानें तीनों नेताओं में क्या बात हुई

PM Interacts To Saudi Prince: अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमले के बाद से मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गए हैं। इधर ईरान भी लगातार जवाबी हमला करने से नहीं चूक रहा है।  इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार यानी 2मार्च बहरीन के किंग हमद बिन ईसा अल खलीफा से बात की। इसके साथ ही उन्होंने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान से भी रूबरू हुए।

बात चीत के दौरान पीएम मोदी ने दोनों देशों पर हुए ईरानी हमलों की निंदा करते हुए दोनों देशों में रहने वाले भारतीय समुदाय की कुशलता को लेकर नेताओं से बात की। अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले और ईरान की जवाबी कार्रवाई ने पश्चिम एशियाई में टेंशन बढ़ा दी है। यह वार्ताएं ऐसे समय में हुई हैं जब क्षेत्र में ईरान-इजरायल का संघर्ष जारी है।

भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित

आपको बता दें कि बहरीन और सऊदी अरब में लाखों भारतीय नागरिक काम करते हैं। इन देशों में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा भारत सरकार के लिए काफी महत्वपूर्ण है। पीएम मोदी ने दोनों देशों से भारतीय समुदाय की स्थिति के बारे में जानकारी ली और यह सुनिश्चित करने की कोशिश कि की  किसी भी तनाव का असर उन पर न हो। ईरानी हमलों की वजह से भारतीय नागरिकों में दहशत फैल गई है।  

यूएई के राष्ट्रपति से भी हुई बात

इससे पहले रविवार यानी 2मार्च को प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद से फोन पर बात की। उन्होंने यूएई पर हुए ईरीनी हमलों की निंदा की।  पीएम ने कहा था कि भारत उसके साथ एकजुटता के साथ खड़ा है। उन्होंने जानमाल के नुकसान पर शोक जताते हुए खाड़ी देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर भी चिंता व्यक्त की। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

लाहौर में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े अमीर हमजा पर बड़ा हमला, हालत गंभीर

पाकिस्तान के लाहौर से एक बड़ी खबर सामने आई है। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े और उसके शुरुआती संस्थापक सदस्यों में माने जाने वाले अमीर हमजा को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी है।

तुर्की के स्कूल में छात्र ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 की मौत, 20 लोग घायल

Firirng In School: दक्षिण-पूर्वी तुर्की के एक स्कूल में 15 अप्रैल को एक छात्र ने 2 क्लासरूम में ताबड़तोड़ गोलीबारी की। फायरिंग की घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है और कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने फायरिंग की इस घटना के बारे बताया है।

अमेरिका-ईरान तनाव...रक्षा मंत्री की सख्त चेतावनी; युद्ध फिर शुरू होने का खतरा

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। हाल ही में दोनों देशों के बीच दो हफ्ते का सीजफायर हुआ था, लेकिन अब हालात फिर से बिगड़ते दिख रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें