
Iran's Nuclear Site:युद्ध के बीच ईरान ने एक बड़ा दावा किया है। ईरान ने कहा है इजरायल और अमेरिका ने उनके परमाणु साइट पर हमला किया है। ईरान के राजदूत रेफा नजाफ ने दावा किया है कि अमेरिका और इजरायल ने ईरानी परमाणु ठिकाने नतान्ज को निशाना बनाया है।
आईएईए में ईरान के राजदूत रेफा नजाफी ने कहा कि अमेरिका और इजरायल द्वारा किया गया हमला नौ महीने से कम समय ये दूसरी बार है। ये सभी हमले गैरकानूनी, क्रिमिनल और बेरहम हैं। सिर्फ एक मामले में उन्होंने एक स्कूल को बर्बाद कर दिया, जिसमें कम से कम 165 लड़कियों की मौत हो गई। यह वही तथाकथित मदद और आजादी है जिसका यूएस प्रेसिडेंट ने ईरानियों से वादा किया था।
रेजा नजाफी का ट्रंप पर निशाना
रेफा नजाफी ने आगे कहा कि अमेरिका ने हमारे सुप्रीम लीडर को मार गिराया, जो अकेले मुस्लिम स्कॉलर थे। जिन्होंने परमाणु हथियारों पर पूरी तरह रोक लगाई है। उन्होंने कहा कि झूठ, धोखा और गलत जानकारी हमेशा से अमेरिका की फॉरेन पॉलिसी का एक हथियार रहा है। रेजा नजाफी ने कहा कि पहले भी उन्होंने दूसरे देशों पर हमला करने के लिए धोखे और गलत जानकारी का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि जब ट्रंप शांति की बात करते हैं, तब भी यह झूठ होता है और डिप्लोमेसी की बात करते हैं, तो वह सिर्फ धोखा होता है।
खामेनेई की हुई मौत
बता दें कि इजरायल-अमेरिका के संयुक्त हमले में खामेनेई की मौत हो गई है। जिसके बाद ईरान से लेकर पाकिस्तान तक में बवाल हुआ। प्रदर्शन से भारत भी अछूता नहीं रहा। जम्मू-कश्मीर से लेकर लखनऊ और दिल्ली में भी खामेनेई की मौत को लेकर प्रदर्शन हुई। हालांकि, कहीं से किसी तरह की हिंसा की खबर नहीं आई। अब प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर आगाह किया है। बता दें कि ईरान-इजरायल में जंग तीसरे दिन भी जारी है।
Leave a comment