दिल्ली में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना, बिहार-झारखंड में भी यलो अलर्ट जारी

दिल्ली में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना, बिहार-झारखंड में भी यलो अलर्ट जारी

Delhi Weather Report: देश में मॉनसून के आगमन हो चुका है। कई राज्यों में इसका प्रभाव भी देखने को मिल रहा है। खासतौर पर पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश के कारण स्थिति विकट हो गई है। बाढ़ और लैंडस्लाइड के जद में आकर कई लोगों की जान चली गई है। वहीं, हजारों लोगों को अपना घर छोड़कर कर सुरक्षिक स्थानों पर शरण लेना पड़ा है। अभी भी मणिपुर, असम, सिक्किम,अरुणाचल प्रदेश, इंफाल घाटी और इसके आसपास के क्षेत्रों में बारिश और तेज आंधी हो रही है। मौसम विभाग की माने तो फिलहाल इससे राहत मिलते नहीं दिख रही है। अगले 2-3 दिनों तक इन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है। हालांकि, प्रशासन के द्वारा लगातार राहत बचाव कार्य किया जा रहा है।

दिल्ली में यलो अलर्ट जारी

मॉनसून आने वाले दिनों में देश के अन्य राज्यों में भी अपना असर दिखाना शुरु कर देगा। जहां तक राजधानी दिल्ली की बात है तो पिछले कुछ दिनों से सूबे का मौसम काफी सुहाना है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में बुधवार को हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 40-60 किमी प्रति घंटा से हवा और आंधी भी चलने की आशंका है। इन आशंकाओं को लेकर दिल्ली में यलो अलर्ट जाकी कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, 6 जून तक राजधानी में बारिश और आंधी देखने को मिल सकता है। हालांकि, उसके बाद एकबार फिर भीषण गर्मी झेलने के लिए लोगों को तैयार होना पड़ेगा।

इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, 4 से 7 जून तक मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना है। साथ ही 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं भी चल सकती है। अगर बात करें उत्तराखंड की तो 6 जून तक कई इलाकों में बारिश देखने को मिल सकती है। साथ ही प्रदेश में बारिश के साथ ही बिजली को लेकर भी अलर्ट जारी किया है।

Leave a comment