Himachal Election: मुख्यमंत्री पद के लिए इन 3 चेहरों में कांटे की टक्कर, जानें किसके नाम पर चल रहा है मंथन

Himachal Election: मुख्यमंत्री पद के लिए इन 3 चेहरों में कांटे की टक्कर, जानें किसके नाम पर चल रहा है मंथन

नई दिल्लीहिमाचल प्रदेश एक बार फिर बड़ा उलटफेर कर कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। प्रियंका गांधी की एक के बाद एक चुनावी रैलियों का नतीजे आज के रिजल्ट में साफ देखा जा सकता है। अब हिमाचल में कांग्रेस के दिग्गज नेता जुट रहे है और पार्टी सरकार बनाने जा रही है। हिमाचल का एंटी इनकंबेंसी फैक्टर असरदार रहा और हिमाचल प्रदेश की जनता ने अपना  सियासी मिजाज नहीं बदला है। हर बार की तरह इस बार भी 5 सास बाद जनता ने एक बार फिर सरकार बदल दी है। अब सवाल यह उठ रहा है कि कांग्रेस, हिमाचल प्रदेश की कमान किसे सौंपने की तैयारी कर रही है।

कांग्रेस में कम से कम 8 मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार

आपको बता दें कि, कांग्रेस को मुख्यमंत्री पद का चेहरा खोजने के लिए गहन मंथन करना पड़ सकता है। कांग्रेस में इस समय मुख्यमंत्री पद के लिए प्रबल दावेदारों की कोई कमी नही है। इस समय कई चेहरे सीएस पद की रेस में आगे बढ़ रहे है। चुनावी कैंपेन के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि कांग्रेस में कम से कम 8 मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। आइए जानते है कि कौन-कौन से चेहरे इस रेस में सबसे आगे चल रहे है।

ये तीन नेता है सबसे आगे

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे तीन नेता चल रहे हैं। सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री और प्रतिभा सिंह। प्रतिभा सिंह वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं। सुखविंदर सिंह और मुकेश अग्निहोत्री ने अपनी सीटों पर जीत हासिल की है। प्रतिभा सिंह सांसद हैं।

इन चेहरों पर भी हो रहा है मंथन

आपको बता दे कि, इस समय आशा कुमारी और कौल सिंह ठाकुर भी सीएम पद की रेस में शामिल माना जा रहा है, लेकिन उनकी राह बेहद मुश्किल है। डलहौजी से छह बार की विधायक आशा कुमारी का अपनी सीट से चुनाव हार रही हैं, वहीं आठ बार के विधायक कौल सिंह ठाकुर के लिए नतीजे ठीक नहीं है। वे मंडी के द्रंग विधानसभा सीट से चुनाव हार रहे हैं। ऐसे में आलाकमान जीते हुए नेताओं पर ही विचार कर सकता है।

Leave a comment