बेंगलुरु भगदड़ मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, RCB अधिकारी समेत 4 लोगों पर कसा शिकंजा

बेंगलुरु भगदड़ मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, RCB अधिकारी समेत 4 लोगों पर कसा शिकंजा

Police Action On Bengaluru Stampede: बेंगलुरु भगदड़ मामले में कर्नाटक पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। शुक्रवार को RCB मार्केटिंग हेड निखिल सोसले को एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। 4 जून को RCB के विक्ट्री परेड में मची भगदड़ मामले में तीन अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।  गुरुवार को बेंगलुरु पुलिस ने इस हादसे में पहली FIR दर्ज की थी। बुधवार को हुई भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई थी। वहीं, 31 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए थे। इस घटना के बाद अव्यवस्था को लेकर सरकार से सवाल पूछे जा रहे थे। दरअसल, RCB के विक्ट्री परेड कार्यक्रम में कर्नाटक के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शामिल हुए थे। आरोप लगा था कि जितनी बड़ी संख्या में भीड़ वहां पहुंची थी, उसे संभालने के लिए प्रर्याप्त फोर्स मौके पर मौजूद नहीं थी।

निखिल सोसले को क्यों किया गया गिरफ्तार?

जानकारी के मुताबिक,RCBके मार्केटिंग हेड निखिल सोसले मुंबई भागने के भिराक में था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार के बाद निखिल से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बेंगलुरु की जीत के बाद RCBकी विक्ट्री परेड से पहले हुई भगदड़ में और अव्यवस्था में उनकी भूमिका क्या थी?इसके साथ ही तीन अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। ये तीनों आयोजन की देखरेख करने वाली कंपनी डीएनए एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स से हैं। डीएनए के तीनों मेंबर्स किरण, सुमंथ और सुनील मैथ्यू से पुलिस पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि गुरुवार को कब्बन पुलिस थाने में RCB, डीएनए, KSCAऔर अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

पुलिस अधिकारी सस्पेंड

बेंगलुरु भगदड़ मामले में गुरुवार को देर रात पुलिस के आला आधिकारियों पर गाज गिरी। सीएम सिद्धारमैया ने इस हादसे की जिम्मेदारी पुलिस को मानते हुए बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर समेत कई बड़े अफसर को सस्पेंड कर दिया था।

Leave a comment