Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, हिमांशु भाऊ गैंग के 2 शार्प शूटर गिरफ्तार

हरियाणा में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, हिमांशु भाऊ गैंग के 2 शार्प शूटर गिरफ्तार

Haryana News: गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शनिवार देर रात क्राइम ब्रांच सेक्टर-40 और कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गैंग के दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में काबू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कर्ण उर्फ रोनी और प्रवेश के रूप में हुई है। दोनों दिल्ली के कंझावला गांव के निवासी हैं और बिना नंबर की काले रंग की स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर घूम रहे थे। उनके कब्जे से अवैध पिस्तौल और बाइक बरामद की गई है।

बड़ी वारदात की फिराक में थे बदमाश

क्राइम ब्रांच सेक्टर-40 को सूचना मिली थी कि हिमांशु भाऊ गैंग के दो शूटर मानेसर क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

पुलिस को देखते ही की फायरिंग

पुलिस टीम की बदमाशों से सहरावन गांव के पास मुठभेड़ हो गई। आरोप है कि पुलिस को देखते ही दोनों बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की ओर से चलाई गई गोलियां क्राइम ब्रांच की सरकारी गाड़ी पर लगीं। पुलिस वाहन पर तीन गोलियों के निशान मिले हैं, हालांकि वाहन में सवार सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित बच गए।

दोनों तरफ से चली 10 से 15 राउंड गोलियां

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। दोनों पक्षों के बीच करीब 10 से 15 राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान पुलिस की गोली दोनों बदमाशों के पैरों में लगी, जिससे वे घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और भाग नहीं सके। इसके बाद पुलिस ने दोनों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया।

अस्पताल में चल रहा इलाज

घायल आरोपियों को तत्काल गुरुग्राम के सेक्टर-10 स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के स्वस्थ होने के बाद उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के इस जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद, जानें क्या है वजह

Haryana Internet Ban: हरियाणा सरकार ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर फरीदाबाद के एनआईटी क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर अस्थायी रोक लगा दी है। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह प्रतिबंध शुक्रवार (30 मई) को प्रस्तावित बड़े तोड़फोड़ अभियान के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए लगाया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast