Haryana News: हरियाणा सरकार ने विभिन्न बोर्डों, परिषदों और सहकारी संस्थाओं में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। सरकार की ओर से जारी आदेशों के तहत हरियाणवी गायक बिंदर दनोदा को हरियाणा कला परिषद, हिसार का एडिशनल डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं, जुलाना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके कैप्टन योगेश बैरागी को हरियाणा राज्य सोशल वेलफेयर बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया है।
सरकार द्वारा की गई ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। नियुक्तियों को लेकर संबंधित विभागों ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।
देखें ऑर्डर की कॉपी




बिंदर दनोदा को मिली नई जिम्मेदारी
हरियाणवी लोक संस्कृति और संगीत जगत में पहचान रखने वाले बिंदर दनोदा को हरियाणा कला परिषद, हिसार में एडिशनल डायरेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। माना जा रहा है कि उनकी नियुक्ति से प्रदेश में कला, संस्कृति और लोक परंपराओं को बढ़ावा देने की दिशा में नए प्रयास किए जाएंगे।
योगेश बैरागी बने सोशल वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन
कैप्टन योगेश बैरागी को हरियाणा राज्य सोशल वेलफेयर बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। बैरागी जुलाना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं और लंबे समय से सामाजिक एवं जनसंपर्क गतिविधियों से जुड़े रहे हैं।
सहकारी संस्थाओं में भी नई नियुक्तियां
इसके अलावा राज्यपाल के आदेश पर सहकारिता विभाग ने प्रदेश के तीन प्रमुख सहकारी बैंकों और सहकारी संघों में नए चेयरमैन तथा सरकारी नामांकित सदस्यों की नियुक्ति की घोषणा की है।
इस संबंध में सहकारिता विभाग के प्रधान सचिव पंकज यादव द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किए गए हैं। विभाग के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।