Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम ने ली करवट, इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम ने ली करवट, इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट

Haryana Weather: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से मौसम लगातार बदल रहा है। पिछले दो दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाएं, बादल छाने और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस बदलाव के कारण राज्य के अधिकतम तापमान में 4.7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार (30 मई) के लिए प्रदेश के 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है। Haryana Weather

इन 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार सिरसा, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, पलवल और यमुनानगर में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ क्षेत्रों में हवा की गति 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की भी संभावना है। विभाग ने इन जिलों में ओलावृष्टि और बिजली गिरने को लेकर भी सतर्क रहने की सलाह दी है। Haryana Weather

13 जिलों में येलो अलर्ट जारी

प्रदेश के उत्तर और मध्य हिस्सों में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा। पंचकूला, अंबाला, हिसार, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद और रोहतक जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। Haryana Weather

इन क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के इस जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद, जानें क्या है वजह

Haryana Internet Ban: हरियाणा सरकार ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर फरीदाबाद के एनआईटी क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर अस्थायी रोक लगा दी है। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह प्रतिबंध शुक्रवार (30 मई) को प्रस्तावित बड़े तोड़फोड़ अभियान के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए लगाया गया है।

हरियाणा में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, हिमांशु भाऊ गैंग के 2 शार्प शूटर गिरफ्तार

Haryana News: गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शनिवार देर रात क्राइम ब्रांच सेक्टर-40 और कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गैंग के दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में काबू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast