Search KhabarFast

Press ESC to close

PM Narendra Modi 75th Birthday: साउथ सिनेमा की तरफ से पीएम मोदी को बड़ा तोहफा, बॉलीवुड ने भी कुछ इस तरह दी शुभकामनाएं

PM Narendra Modi 75th Birthday: साउथ सिनेमा की तरफ से पीएम मोदी को बड़ा तोहफा, बॉलीवुड ने भी कुछ इस तरह दी शुभकामनाएं

PM Narendra Modi 75th Birthday:आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्म दिवस पर देश से लेकर विदेशों के बड़े नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। वहीं, बॉलीवुड ने भी अपने अलग अंदाज में पीएम मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। वहीं दूसरी तरफ साउथ सिनेमा की तरफ से पीएम मोदी को बड़ा सरप्राइज दिया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर अभिनेता शाहरुख खान ने कहा, "आज प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर मैं उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। एक छोटे से शहर से वैश्विक मंच तक का आपका सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है। इस सफर में आपका अनुशासन, कड़ी मेहनत और देश के प्रति समर्पण दिखाई देता है। 75 साल की उम्र में आपकी ऊर्जा हम जैसे युवाओं को भी पीछे छोड़ देती है। मैं प्रार्थना करता हूं कि आप हमेशा स्वस्थ, तंदुरुस्त और खुश रहें।

PM मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए अभिनेता आमिर खान ने कहा, "आपको जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं। देश के विकास में आपके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। इस खुशी के मौके पर हम आपकी लंबी उम्र की कामना करते हैं और यह भी कामना है कि भगवान आपको शक्ति दे और आप देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाएं।"

पीएम मोदी के जीवन पर आधारित बनेगी फिल्म

मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार उन्नी मुकंदन (Unni Mukundan) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म मां वंदे (Maa Vande) का एलान किया है। इस अनाउंसमेंट के साथ उन्होंने पीएम को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। मां वंदे का फर्स्ट लुक पोस्टर भी सामने आ गया है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bollywood News: रुबीना-हिना की टिप्पणियों पर आसिम रियाज का पलटवार, बोले- ‘टीवी इंडस्ट्री के आंटी और अंकल’

Asim Riaz: रियलिटी शो में अपने व्यवहार को लेकर टीवी अभिनेत्रियों रुबीना दिलाइक और हिना खान की हालिया टिप्पणियों पर आसिम रियाज ने प्रतिक्रिया दी है। यह मामला उस पॉडकास्ट बातचीत के कुछ हफ्तों बाद सामने आया है, जिसमें रुबीना और हिना ने रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड’ के दौरान आसिम के कथित व्यवहार को लेकर चर्चा की थी।

Badshah-Esha Rikhhi Divorce: शादी के 5 महीने बाद अलग हुए बादशाह और ईशा रिखी, पोस्ट शेयर कर मांगी प्राइवेसी

Badshah-Esha Rikhhi Divorce: रैपर बादशाह और अभिनेत्री ईशा रिखी ने आधिकारिक तौर पर अलग होने की घोषणा कर दी है। बता दें कि इसी साल मार्च 2026 में हुई उनकी निजी शादी के पांच महीने बाद उनका वैवाहिक जीवन समाप्त हो गया है। इस जोड़े ने सोमवार रात को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर आधिकारिक बयान साझा करते हुए निजता बनाए रखने का अनुरोध किया और लोगों से उनके रिश्ते के बारे में अटकलें न लगाने की अपील की।

सैफ अली खान से अमिताभ बच्चन का क्या है रिश्ता? KBC में बिग बी ने खुद किया खुलासा

Entertainment News: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के आगामी एपिसोड में बॉलीवुड के दो दिग्गज सितारे सैफ अली खान और अक्षय कुमार बतौर मेहमान नजर आने वाले हैं। शो के दौरान अमिताभ बच्चन और सैफ अली खान के बीच हुई हल्की-फुल्की बातचीत ने सबका ध्यान खींच लिया। दरअसल, बिग बी ने सैफ के साथ अपने एक कम चर्चित पारिवारिक रिश्ते का खुलासा किया, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast