
PM Modi in Poland: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोलैंड की अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान वारसॉ में मोंटे कैसिनो की लड़ाई के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने पोलैंड में रह रहे भारतीय को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज का भारत सबसे जुड़ना चाहता है, आज का भारत सबके विकास की बात करता है। आज का भारत सबके साथ है, सबके हित की सोचता है। हमें गर्व है कि आज दुनिया भारत को विश्व बंधु के रूप में सम्मान दे रही है। जिनको कहीं जगह नहीं मिली उनको भारत ने अपने दिल और अपनी ज़मीन दोनों जगह स्थान दिया है।"
पीएम मोदी ने कहा कि 2 दशक पहले जब गुजरात में भीषण भूकंप आया था तब जामनगर भी उसकी चपेट में आ गया था। तब पोलैंड मदद के लिए पहुंचने वाले सबसे पहले देशों में से एक था। भारत जामसा मेमोरियल यूथ एक्शन प्रोग्राम शुरू करने जा रहा है। उन्होंने कहा, "45 साल बाद भारत का कोई प्रधानमंत्री पोलैंड आया है... ऐसे कई देश हैं जहां दशकों तक भारत का कोई प्रधानमंत्री पहुंचा नहीं है। लेकिन अब परिस्थितियां दूसरी हैं। दशकों तक भारत की नीति थी कि सारे देशों से समान दूरी बनाए रखो। आज के भारत की नीति है सारे देशों से समान रूप से नजदीकी बनाओ।
भारत और पोलैंड के समाज में अनेक समानताएं हैं- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "भारत और पोलैंड के समाज में अनेक समानताएं हैं। एक बड़ी समानता लोकतंत्र की भी है। भारत के लोगों का लोकतंत्र पर अटूट भरोसा है। ये भरोसा हमने हाल के चुनावों में भी देखा है।हम भारतीय विविधता को जीना भी जानते हैं और उत्सव मनाना भी जानते हैं। इसलिए हर सोसाइटी में हम आसानी से घुल मिल जाते हैं।""
ये युद्ध का युग नहीं है- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "दुनिया के किसी भी देश में संकट आए, भारत पहला देश होता है जो मदद के लिए हाथ बढ़ाता है...जब कोविड आया, तो भारत ने कहा 'मानवता सबसे पहले'। भारत बुद्ध की विरासत वाली धरती है जो युद्ध नहीं शांति की बात करती है। ये युद्ध का युग नहीं है। ये उन चुनौतियों से निपटने के लिए एकजुट होने का समय है जिनसे मानवता को सबसे बड़े खतरे हैं। इसलिए भारत कूटनीति और संवाद पर बल दे रहा है।"
Leave a comment