PM Modi Maan Ki Baat: शुभांशु शुक्ला की तारीफ और खुदीराम बोस का जिक्र...जानें पीएम मोदी मन की बात में क्या-क्या बोले

PM Modi Maan Ki Baat: शुभांशु शुक्ला की तारीफ और खुदीराम बोस का जिक्र...जानें पीएम मोदी मन की बात में क्या-क्या बोले

Top Points Of PM Modi Man Ki Baat: पीएम मोदी ने एक बार फिर मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। यह पीएम मोदी के मन की बात का 124वां एपिसोड था। पीएम मोदी ने इस मौके पर देश के सामने अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में खेल, विज्ञान या संस्कृति में ऐसा कुछ हुआ है, जिस पर हर भारतीय को गर्व है। हाल ही में शुभांशु शुक्ला की धरती पर वापसी हुई है। जिस पर पूरे देश को गर्व महसूस हुआ।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि विज्ञान को लेकर बच्चों में नई जिज्ञासा है। आपने इंस्पायर मानक अभियान का नाम सुना होगा। इसमें हर स्कूल से पांच बच्चे चुने जाते हैं। हर बच्चा एक नया आइडिया लेकर आता है। पीएम मोदी ने कहा कि अगले महीने 23अगस्त को नेशनल स्पेस डे है। इसे मनाने के नए आइडिया मुझे भेजिएगा। 

खुदीराम बोस का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने कार्यक्रम में खुदीराम बोस का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 11 अगस्त 1908 को उस हर हलचल थमी हुई थी। उस समय हर आंखें नम थी। लोगों की आंखों मे आंसू थे लेकिन, दिलों में ज्वाला थी। क्योंकि अंग्रेज युवा को फांसी देने जा रहे थे। वो वीर थे खुदीराम बोस थे। सिर्फ 18 साल की उम्र में उन्होंने यह साहस दिखाया था। उन्होंने कहा कि अनगिनत बलिदानों क बाद हमें आजादी मिली थी। देश के वीरों ने आजादी के आंदोलन को सींचा था।

Leave a comment