PM Modi Meets Valadmir Putin:ब्रिक्स सम्मेलन के लिए दुनियाभर के नेता दिल्ली आने लगे हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी दिल्ली आ चुके हैं। भारत मंडपम में व्लादिमीर पुतिन और पीएम मोदी के बीच वार्ता हुई।
वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने पुतिन को 2000 साल पुरानी किताब गिफ्ट की है। पीएम मोदी ने पुतिन को किताब गिफ्ट करते हुए कहा कि हमारे सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने में ये किताब अहम भूमिका निभाएगी।
मानव जीवन को दर्शाती है किताब
पीएम मोदी ने कहा कि संत तिरुवल्लुवर ने इस किताब में मानव जीव के अनेक विशेषताओं को दर्शाया है। इस किताब का रूसी भाषा में ट्रांसलेट भी किया गया है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि ये किताब जन संपर्क बढ़ाने और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में अहम होगी। तिरुक्कुरल तमिल साहित्य की सबसे महान और विश्व प्रसिद्ध रचनाओं में से एक है। इस तमिल वेद भी कहा जाता है। इस पुस्तक का रूसी समेत कई भाषाओं में अनुवाद किया गया है। इस किताब को 2000 साल पहले लिखा गया था।
महात्मा गांधी ने भी की है प्रशंसा
बता दें कि 2000 साल पहले तिरुवल्लुवर द्वारा लिखी गई किताब में 133 अध्याय में 1330 दोहे जिंदगी के लिए अच्छी गाइड माने जाते हैं। तमिल लोग तिरुवल्लुवर को एक प्राचीन संत, कवि और दार्शनिक के तौर पर बहुत सम्मान देते है और पीएम मोदी कई बार उनकी चर्चा की है। तिरुक्कुरल तमिल संस्कृति की पहचान है। तमिलनाडु के स्कूलों में इसे पढ़ाया जाता है। महात्मा गांधी ने भी उनकी प्रशंसा की है। कन्याकुमारी में तिरुवल्लुवर की विशाल मूर्ति भी इसी सम्मान का प्रतिक है।
Also read: BRICS समिट के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी अहम मुलाकात